Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, पहली बार निफ्टी 20000 के पार

भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन शानदार साबित हुआ है। शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स शुरुआती कारोबार से ही बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 11 Sep 2023 4:53:13

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, पहली बार निफ्टी 20000 के पार

नई दिल्ली। देश के शेयर बाज़ारों में ज़ोरदार तेज़ी के दौर के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 67,000 तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का संवेदी सूचकांक निफ़्टी पहली बार कारोबार के दौरान 20,000 के आंकड़े को पार कर गया। भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन शानदार साबित हुआ है। शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स शुरुआती कारोबार से ही बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे और दिन का कारोबार खत्म होने से पहले ही प्रमुख इंडेक्स Nifty-50 ने इतिहास रच दिया। ये इंडेक्स पहली बार 20,000 के स्तर के पार पहुंच गया। बाज़ार में कारोबार का वक्त खत्म होने पर BSE सेंसेक्स 67,149.88 पर बंद हुआ ।

इससे पहले, सोमवार को कारोबार की शुरुआत लगातार सातवें दिन तेज़ी के साथ हुई थी। BSE का 30-शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में ही 293.7 अंक के उछाल के साथ 66,892.61 पर पहुंच गया था, जबकि एनएसई निफ्टी 95 अंक बढ़कर 19,914.95 पर कारोबार कर रहा था।

दरअसल, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये के सोमवार को बढ़त ले लेने के अलावा वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 0.18 प्रतिशत की गिरावट भी इसकी वजह रहे। उधर, जी20 समिट के दौरान भारत द्वारा शानदार अध्यक्षता के चलते भी शेयर बाजार में तेज़ी का रुख बना हुआ है।

अडाणी ग्रुप के शेयरों में ज़बरदस्त तेज़ी से भी निफ्टी इंडेक्स को 20,000 के आंकड़े तक पहुंचने में मदद मिली। सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही अडाणी ग्रुप की सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे।

कारोबार के आखिरी घंटे में किया कमाल


दरअसल, दोपहर 3.20 मिनट पर निफ्टी इंडेक्स अपने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया और 20,000 के स्तर के पार निकल गया। गौरतलब है कि जुलाई 2023 के बाद निफ्टी का ये नया रिकॉर्ड हाई है। इससे पहले ये आंकड़ा 19,995 था। खबर लिखे जाने तक Nifty 187.10 अंकों की तेजी लेते हुए 20,007.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 इंडेक्स सुबह 9.15 बजे पर 19,890 के स्तर पर ओपन हुआ था। जैसे-जैसे मार्केट में कारोबार आगे बढ़ा निफ्टी ने भी रफ्तार पकड़ ली। कारोबार के दौरान ये 20,008.15 के हाई लेवल तक पहुंचा था। यह पहला मौका है जब निफ्टी इस लेवल को पार किया है. 36 सत्रों में निफ्टी ने ये रिकॉर्ड स्तर पाया है।

मार्च से अब तक 15% की आई तेजी

Nifty-50 ने अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छूते हुए और मार्च 2023 के बाद से अब तक 15 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। हालांकि, अपने अब तक हाई लेवल पर पहुंचने के बाद शेयर बाजार में आखिरी मिनटों के कारोबार के दौरान इसमें कुछ गिरावट देखने को मिली और निफ्टी 20,000 के लेवल के नीचे क्लोज हुआ। बाजार की समाप्ति पर 176.40 अंक की बढ़त के साथ 19,996.35 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक भी 414.30 अंकों की बढ़त लेते हुए 45570.70 के लेवल पर बंद हुआ।
Nifty के इन शेयरों में जोरदार तेजी

सोमवार को निफ्टी-50 में शामिल जिन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई, उनमें अडाणी पोर्ट, अडाणी एन्टरप्राइजेज, अपोलो हॉस्पिटल्स, एक्सिस बैंक और पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन शामिल थे, वहीं दूसरी ओर जियो फाइनेंसिशल, कोल इंडिया, ओएनजीसी, बजाज फाइनेंस और एलएण्डटी के शेयर टॉप लूजर साबित हुए।

अडाणी पोर्ट का शेयर जहां 7.10 फीसदी चढ़कर 883.55 रुपये पर क्लोज हुआ, तो वहीं अडाणी एन्टरप्राइजेज का स्टॉक 3.68 फीसदी की तेजी लेते हुए 2,612.00 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर भी 2.19 फीसदी की बढ़त के साथ 5,094.40 रुपये के लेवल पर बंद हुआ।

500 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स


निफ्टी के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स भी दिनभर तेजी के साथ कारोबार करते हुए आखिरकार अंत में जोरदार बढ़त लेकर क्लोज हुआ। बीते शुक्रवार को 66,598.91 के बंद की तुलना में सेंसेक्स सोमवार सुबह 9.15 बजे पर सेंसेक्स 66,807.73 के स्तर पर ओपन हुआ था। कारोबार के दौरान ये 67,172.13 के हाई लेवल तक गया और अंत में 528.17 अंकों की तेजी लेते हुए 67,127.08 के स्तर पर बंद हुआ।

बीएसई से सभी सेक्टर इंडेक्स में आज तेजी का सिलसिला जारी रहा। मेटल, ऑटो. एनर्जी स्टॉक्स में जहां तेजी दिखी, तो वहीं बैंकिंग, एफएमसीजी और आईटी शेयरों ने भी लंबी छलांग लगाई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका