न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉक रिटर्न करना पड़ा 88 हजार रूपये महंगा, महिला से हुई दो बार ठगी

ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉक रिटर्न करना महिला को महंगा पड़ गया और उससे 88 हजार रूपये ठगी को अंजाम दिया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Aug 2021 8:27:19

बीकानेर : ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉक रिटर्न करना पड़ा 88 हजार रूपये महंगा, महिला से हुई दो बार ठगी

प्रदेश के बीकानेर में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉक रिटर्न करना महिला को महंगा पड़ गया और उससे 88 हजार रूपये ठगी को अंजाम दिया गया। घटना रविवार की है लेकिन सोमवार को पुलिस के सामने परिवाद पेश किया गया। महिला को फ्रॉक पसंद नहीं आई और ऑनलाइन कंपनी को वापस लौटा दी। इसके बाद उसके नंबर ठग तक पहुंच गए। दो-पांच हजार नहीं बल्कि पूरे 88 हजार रुपए उसके खाते से निकल गए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जस्सूसर गेट ब्रांच से पता चला कि खाते से कई बार प्रयास करके रुपए निकाले गए हैं। सोमवार को इस संबंध में पुलिस को परिवाद दिया गया। जिस पर जांच शुरू की गई है।

विश्वकर्मा गेट के पास रहने वाली एक महिला चंद्रा पत्नी दिनेश सोनी ने ऐप से ऑनलाइन फ्रॉक खरीदी थी। जो पसन्द नहीं आई इस पर महिला ने पांच अगस्त को फ्रॉक वापस कर दी। इसके बाद रविवार को महिला के पास बार-बार फोन आया कि आपकी फ्रॉक के रुपए वापस करने हैं। इसलिए आपके खाता नंबर दें। चंद्रा ने खाता नंबर दे दिए। कुछ और गोपनीय जानकारी भी दे दी। इस पर फोन को होल्ड रखने का कहकर ठग ने खाते से करीब चौबीस हजार रुपए निकाल लिए। ये राशि निकालने तक ही ठग नहीं रुका, उसने वापस फोन करके कहा गलती से उसके रुपए उनके खाते में आ गए हैं। ऐसे में वापस करने के लिए कुछ मैसेज कर रहा है।

महिला ने मैसेज पर आए लिंक पर क्लिक कर दिए। इससे उसके खाते से फोन पे के जरिए पहले 5 हजार, 19 हजार 500 रुपए और फिर 10 हजार निकाल लिए। फिर मैसेज करके 19999 रुपए व दो बार पांच-पांच हजार रुपए निकाल लिए। इस तरह कुल 88 हजार 739 रुपए निकाल लिए। फिर फोन काट दिया। प्रार्थिया द्वारा बार-बार संपर्क करने के बाद ठग का फोन नहीं लगा। काफी देर प्रयास करने के बाद भी जब ठग से वापस संपर्क नहीं हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल