न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

17 भारतीय वैज्ञानिकों का दावा- गर्मी में बहुत तेजी से फैल रहा है कोरोना, हवा में कई गुना देर तक रह रहे वायरस के कण

कोरोना वायरस गर्मी में बहुत तेजी से फैल रहा है। इससे पहले माना जा रहा था कि वायरस सर्दियों में ज्यादा असर दिखाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Apr 2021 12:04:03

17 भारतीय वैज्ञानिकों का दावा- गर्मी में बहुत तेजी से फैल रहा है कोरोना, हवा में कई गुना देर तक रह रहे वायरस के कण

कोरोना वायरस गर्मी में बहुत तेजी से फैल रहा है। इससे पहले माना जा रहा था कि वायरस सर्दियों में ज्यादा असर दिखाएगा। लेकिन 15 महीने के कोरोनाकाल में रिसर्च के बाद 17 वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि गर्मी के कारण वायरस के फैलाव की क्षमता बढ़ जाती है।

सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिकुलर बॉयोलॉजी (CCMB) हैदराबाद के डायरेक्टर डॉ. राकेश के. मिश्रा बताते हैं कि गर्मी के मौसम में सांस तेजी से भाप बन जाती है। ऐसे में जब कोई संक्रमित व्यक्ति सांस छोड़ता है तो वायरस छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाता है। वायरस के अतिसूक्ष्म कण सांस के साथ स्प्रे की तरह तेजी से बाहर आते हैं। फिर देर तक हवा में रहते हैं। अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क उस जगह पहुंचता है तो उसके संक्रमित होने की आशंका होती है। हालांकि, खुले वातावरण में संक्रमण का खतरा कम है, लेकिन अगर किसी हॉल, कमरे, लिफ्ट आदि में कोई संक्रमित व्यक्ति छींक भी ले, तो वहां मौजूद लोगों को संक्रमित होने की आशंका बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।

इन 17 भारतीय वैज्ञानिकों ने की रिसर्च

डॉ. राकेश के. मिश्रा, डॉ. शिवरंजनी, डॉ. टी शरथचंद्र, डॉ. आरुषी गोयल, डॉ. भुवनेश्वर ठाकुर, डॉ. गुरप्रीत सिंह भल्ला, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह नरुका, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. अमित तुली, डॉ. स्वाती सुरावरम, डॉ. त्रिलोकचंद बिंगी, डॉ. श्रीनिवास एम, डॉ. राजाराव, डॉ. कृष्णा रेड्डी, डॉ. संजीव खोसला, डॉ. कार्तिक भारद्वाज।

हवा में वायरस के असर को समझने के लिए वैज्ञानिकों ने हैदराबाद और माेहाली में 64 जगहों पर सैंपल लिए। इसमें अस्पतालों के ICU, सामान्य वार्ड, स्टाफ रूम, गैलरी, मरीज के घर के बंद और खुले कमरे, बिना वेंटिलेशन और वेंटिलेशन वाले घर शामिल हैं।

रिसर्च में इन सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश की गई...

क्या वायरस हवा से फैल रहा?

CCMB के पूर्व डायरेक्टर डॉ. सीएच मोहन राव के मुताबिक वायरस हवा से नहीं फैल रहा बल्कि हवा में फैल रहा है। उदाहरण के लिए किसी जगह संक्रमित व्यक्ति खांसता है तो उस 2-3 मीटर के दायरे में आने वाला व्यक्ति संक्रमित हो सकता है। लेकिन, ये वायरस भोपाल गैस कांड की तरह नहीं है, तब गैस हवा के बहाव से फैलती गई। जबकि, वायरस ऐसे ट्रैवल नहीं करता।

हवा में कितने घंटे तक जीवित रहता है वायरस?

गर्मी में सांस के साथ निकले वायरस के कण बेहद छोटे होते हैं, इसलिए सर्दी के मुकाबले यह ज्यादा देरी तक हवा में रहते हैं। धूप में जल्दी खत्म भी हो जाते हैं लेकिन वायरस घर में 2 घंटे तक रहता है। ऐसी स्तिथि में घरों में क्रॉस वेंटिलेशन बेहद जरूरी है।

क्या बंद कमरे ज्यादा खतरनाक है वायरस?

जिस हॉल में कोविड मरीज ने समय बिताया हो, वहां हवा में वायरस के कण 2-3 मीटर के दायरे में मौजूद रहते हैं। इसीलिए, घर में इलाज करा रहे लोगों को हवादार कमरे में रखने की सलाह दी जा रही है।

क्या ऐसे में पूरे अस्पताल में ही वायरस मौजूद रहता है?

यह संभव है। इसलिए हमने सरकार को सुझाव दिया है कि कोविड अस्पतालों को सामान्य अस्पतालों से पूरी तरह अलग रखा जाए। इससे संक्रमण का फैलाव रुकेगा।

घर में जो पॉजिटिव नहीं, क्या उसे मास्क पहनना जरूरी?

अगर घर में किसी को क्वारैंटाइन किया गया हो या उसमें कोरोना के लक्षण हों तो उनके लिए मास्क अनिवार्य है ही, साथ ही दूसरे लोगों को भी हर समय मास्क लगाना बेहद जरुरी है।

दफ्तरों में संक्रमण की आशंका कितनी रहती है?

आप दफ्तर में कितनी भी सोशल डिस्टेंसिंग रख ले लेकिन अगर दफ्तर हवादार नहीं है, तो संक्रमण का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। क्योंकि, बंद जगहों पर वायरस ज्यादा देर तक रहता है। सांस के जरिए वह लोगों के शरीर में प्रवेश कर जाता है।

ऐसी और कौन सी जगह है, जहां वायरस का खतरा ज्यादा है?

टॉयलेट में वायरस का खतरा ज्यादा रहता है ऐसे में हमें सुनिश्चित करना चाहिए कि जिस टायलेट हा हम उपयोग कर रहे है वहां कोई पिछले 30 मिनट में नहीं गया हो। इसके साथ ही टायलेट में मास्क पहनना बेहद जरूरी है। हाथ धोने के लिए साबुन ही बेहतर है। सैनिटाइजर का इस्तेमाल तभी करें, अगर साबुन आपके पास न हो।

यात्रा के दौरान संक्रमण की कितनी संभावना रहती है?

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना है, तो आपका सफर 30 मिनट से कम होना चाहिए। अगर आपको लंबी यात्रा करनी है तो कोशिश करे कि इसे छोटे-छोटे हिस्सों में पूरा किया जाए। अगर मास्क लगा हो तो संक्रमित व्यक्ति के पास 30 मिनट तक रहने से भी वायरस से बचा जा सकता है।

रिकॉर्ड 2.73 मरीज मिले

देश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले दर्ज किए गए हैं। लगातार दूसरे दिन संक्रमण के नए मामले 2.5 लाख के पार आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 1,620 मरीजों की मौत भी हुई। देश में कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या अब 1.50 करोड़ से पार हो गई है। जिसमें अब तक 1,29,53,821 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना महामारी की चपेट में आकर 1,78,793 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म