न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुप्रीम कोर्ट करेगा गुजरात के फर्जी मुठभेड़ों की याचिकाओं पर सुनवाई

गुजरात में 2002 से 2006 तक हुई फर्जी मुठभेड़ों की जांच के अनुरोध से जुड़ी दो अलग-अलग याचिकाओं पर अगले सप्ताह के बाद से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 7:35:31

सुप्रीम कोर्ट करेगा गुजरात के फर्जी मुठभेड़ों की याचिकाओं पर सुनवाई

नई दिल्ली। गुजरात में 2002 से 2006 तक हुई फर्जी मुठभेड़ों की जांच के अनुरोध से जुड़ी दो अलग-अलग याचिकाओं पर अगले सप्ताह के बाद से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। उच्चतम न्यायालय 2007 में वरिष्ठ पत्रकार बीजी वर्गीज, गीतकार जावेद अख्तर और शबनम हाशमी की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। इन सभी ने फर्जी मुठभेड़ों की जांच का अनुरोध करते हुए याचिकाएं दायर की थीं। वर्गीज का 2014 में निधन हो गया था।

जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने इन याचिकाओं पर सुनवाई की। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बेंच को बताया कि एक पक्ष सुनवाई स्थगित करने को कह रहा है। मुकुल रोहतगी स्वास्थ्य कारणों से उपलब्ध नहीं हैं। वो कुछ प्रतिवादियों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण ने कहा कि यह मामला काफी लंबे समय से लंबित है। लिहाजा टॉप कोर्ट जल्द से जल्द सुनवाई शुरू करे। बेंच ने कहा कि अगले सप्ताह के बाद से वो इन सभी याचिकाओं पर सुनवाई करने जा रहा है। जस्टिस बोले कि हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।

जस्टिस एचए बेदी की रिपोर्ट का सार

जस्टिस एचएस बेदी समिति ने 2002 से 2006 तक गुजरात में फर्जी मुठभेड़ों के कई मामलों की जांच की थी। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस को 2002 से 2006 तक गुजरात में फर्जी मुठभेड़ के 17 मामलों की जांच करने वाली निगरानी समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्होंने 2019 में एक सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी थी। समिति ने 17 मामलों में से तीन में पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की सिफारिश की थी।

समिति ने कुल नौ पुलिस अधिकारियों को दोषी ठहराया

अपनी अंतिम रिपोर्ट में जस्टिस बेदी समिति ने कहा था कि तीन व्यक्ति समीर खान, कासम जाफर और हाजी इस्माइल प्रथम दृष्टया गुजरात पुलिस अधिकारियों की फर्जी मुठभेड़ों में मारे गए थे। इसमें इंस्पेक्टर रैंक के तीन अधिकारियों सहित कुल नौ पुलिस अधिकारियों को दोषी ठहराया गया था। हालांकि इसमें किसी भी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलाने की सिफारिश नहीं की गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी