न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

SRH Vs RR : नए कप्तान के साथ उतरेगी हैदराबाद, दोनों टीम को हैं जीत की दरकार

खराब फॉर्म से जूझ रही राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में लय में लौटने की कोशिश करेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 02 May 2021 2:04:53

SRH Vs RR : नए कप्तान के साथ उतरेगी हैदराबाद, दोनों टीम को हैं जीत की दरकार

आज रविवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने जा रहा हैं। खराब फॉर्म से जूझ रही राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में लय में लौटने की कोशिश करेंगे। रॉयल्स ने अभी तक छह में से दो मैच जीते हैं जबकि सनराइजर्स ने छह में से एक मैच में जीत दर्ज की है। रॉयल्स अंकतालिका में सातवें और सनराइजर्स सबसे नीचे आठवें स्थान पर है। इस मुकाबले से डेविड वार्नर की जगह केन विलियम्सन टीम की कमान संभालेंगे।

वार्नर का खेलना तय नहीं

अब तक सनराइजर्स की कप्तानी करने वाली डेविड वार्नर ने पिछले मुकाबले में हार के बाद अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की थी। उन्होंने अर्धशतक जरूर जमाया था, लेकिन लय में बिल्कुल नहीं थे। सनराइजर्स ने अपनी प्रेस रिलीज में यह कहा है कि राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में टीम के विदेशी खिलाड़ियों के कॉम्बिनेशन में बदलाव किया जाएगा। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि खुद वार्नर को बाहर बैठना पड़ सकता है। ऐसा होता है तो उनकी जगह जेसन रॉय को जॉनी बेयरस्टो के साथ ओपनिंग का मौका मिल सकता है।

राजस्थान के पास विदेशी संसाधनों की कमी

दूसरी ओर राजस्थान के पास विदेशी सितारों की कमी है। बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और लियाम लिविंगस्टोन के न होने से टीम का बैलेंस अच्छा नहीं दिखता है। जोफरा आर्चर और बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी का रॉयल्स के प्रदर्शन पर काफी असर पड़ा है। बल्लेबाजी पूरी तरह से सैमसन पर निर्भर हो गई जो पहले मैच में 119 रन बनाने के बाद नहीं चल सके हैं। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर अभी तक छह मैचों में एक भी अर्द्धशतक नहीं जमा सके। मध्यक्रम में डेविड मिलर ने पांच मैचों में बस एक अर्द्धशतक जड़ा है जबकि रियान पराग का सर्वाधिक स्कोर 25 रन रहा है।

फेल रहे हैं राजस्थान के स्पिनर्स

इस सीजन में अब तक राजस्थान के स्पिनर्स फेल रहे हैं। टीम की ओर से कुल 27 ओवर की गेंदबाजी हुई है। इसमें 10.30 की इकोनॉमी से सिर्फ दो विकेट आए हैं। हालांकि इस बार उनका मुकाबला ऐसी टीम से है जिसका बाउंड्री परसेंटेज इस सीजन में सबसे कम (46.77) है। ऐसे में राजस्थान की ओर से श्रेयस गोपाल को मौका मिल सकता है। गेंदबाजी में महंगे खरीदे गए क्रिस मौरिस छह मैचों में 11 विकेट ले सके हैं लेकिन टीम को अपने दम पर जिताने में नाकाम रहे। राहुत तेवतिया को छह मैचों में एक ही विकेट मिला है। तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने चार और बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान ने छह मैचों में पांच विकेट लिए हैं। युवा चेतन सकारिया ने छह मैचों में सात विकेट चटकाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म