न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2021 : आखिरकार खुला हैदराबाद की जीत का खाता, पंजाब को दी 9 विकेट से करारी शिकस्त

दराबाद ने पंजाब को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर अपनी जीत का खाता खोला हैं। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उसका यह फैसला सनराइजर्स के गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Apr 2021 9:15:48

IPL 2021 : आखिरकार खुला हैदराबाद की जीत का खाता, पंजाब को दी 9 विकेट से करारी शिकस्त

बुधवार को IPL 2021 सीजन का 14वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया था जिसमें हैदराबाद ने पंजाब को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर अपनी जीत का खाता खोला हैं। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उसका यह फैसला सनराइजर्स के गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया। पंजाब की पूरी टीम 19.4 ओवर में 120 रन पर ही ढेर हो गई। पंजाब किंग्स के 121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने जॉनी बेयरस्टो की अर्धशतकीय पारी के दम पर आठ गेंदें शेष रहते 9 विकेट से बाजी अपने नाम की। जॉनी बेयरस्टो ने एक और महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए आईपीएल का अपना सातवां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 48 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए।

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों का खराब फॉर्म

पंजाब के कप्तान राहुल इस सीजन में टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 4 मैच में 161 रन बनाए हैं। वहीं, मयंक ने 4 मैच में 105 रन बनाए हैं। हैदराबाद के खिलाफ राहुल 4 और मयंक 22 रन ही बना सके। इसके बाद मिडिल ऑर्डर के बाकी 4 बल्लेबाज क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हूडा और मोइसेस हेनरिक्स मिलकर 42 रन ही बना सके। यही कारण रहा कि टीम 120 रन ही बना सकी। पंजाब के लोअर ऑर्डर में शाहरुख खान ने शानदार पारियां खेली हैं। उन्होंने 4 मैच में 90 रन बनाए हैं। इसमें CSK के खिलाफ 47 रन और हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में 22 रन शामिल हैं। उनकी पारी की बदौलत पंजाब ने CSK के खिलाफ 106 रन बनाए थे और इस मैच में 120 रन बना पाई।

पूरन सीजन में तीसरी बार शून्य पर आउट

विंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज पूरन लगातार चौथे मैच में फेल रहे। पूरन सीजन में 4 मैच में से तीसरी बार शून्य पर आउट हुए। इससे पहले वे राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी शून्य पर आउट हुए थे। वहीं, दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 9 रन बनाए थे।

खलील और अभिषेक ने पंजाब की आधी टीम समेटी

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने पंजाब को 3 झटके दिए। उन्होंने मयंक अग्रवाल, फेबियन एलन और शाहरुख खान को पवेलियन भेजा। इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर अभिषेक शर्मा ने पंजाब को 2 झटके दिए। उन्होंने दीपक हूडा और मोइसेस हेनरिक्स को आउट किया।

पंजाब के पास स्पेशलिस्ट स्पिनर की कमी

हैदराबाद की टीम में राशिद खान ने कसी हुई बॉलिंग की। इसका फायदा टीम के दूसरे स्पिनर अभिषेक शर्मा को मिला। उन्होंने दीपक हूडा और मोइसेस हेनरिक्स को चलता किया। पंजाब की टीम में इसकी कमी दिखी। टीम बार-बार मुरुगन अश्विन को मौका दे रही है, जबकि वे अब तक कुछ खास नहीं कर सके और 3 मैच में 1 विकेट ही लिया। टीम के लिए पिछले सीजन में सबसे ज्यादा 12 विकेट लेने वाले स्पिनर रवि बिश्नोई को अब तक मौका नहीं मिला है।

मोहम्मद शमी के पार्टनर की कमी

IPL में देखा गया है कि छोटे टारगेट को चेज करना हमेशा मुश्किल होता है। चेन्नई में इस मैच से पहले तक 7 मैच में सिर्फ 2 मैच में बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती थी। ऐसे में मोहम्मद शमी को एक ऐसे पार्टनर की जरूरत थी, जो पहले ओवर से दबाव बना सके। रिचर्ड्सन और मेरिडिथ की गैरमौजूदगी में अर्शदीप सिंह और हेनरिक्स यह रोल निभाने में नाकाम रहे। टीम में शमी के अलावा भारत का कोई और सीनियर तेज गेंदबाज नहीं है।

हैदराबाद टीम में विलियम्सन की वापसी से राहत

केन विलियम्सन की वापसी से टीम को राहत मिली। इससे टॉप ऑर्डर में डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो पर से दबाव कम होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले 3 मैच में इन दोनों के आउट होने से पूरी टीम कम स्कोर पर आउट हो जा रही थी। इस मैच में वॉर्नर और बेयरस्टो ने अच्छी पारी खेली। इसके बाद विलियम्सन ने प्ले मेकर की भूमिक निभाई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म