न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PBKS vs SRH : अंकतालिका में सबसे नीचे हैं दोनों टीम, क्या हैदराबाद खोल पाएगी आज जीत का खाता

सनराइजर्स हैदराबाद अपने तीनों मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी 8वें नंबर पर है। वहीं, पंजाब की टीम 3 में से 1 में जीत और 2 में हारकर 7वें नंबर पर है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Apr 2021 9:32:07

PBKS vs SRH : अंकतालिका में सबसे नीचे हैं दोनों टीम, क्या हैदराबाद खोल पाएगी आज जीत का खाता

IPL 2021 सीजन के दूसरे डबल हेडर का पहला मैच आज चेन्नई के चेपक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाना हैं जो कि 3:30 बजे से खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट दोनों टीम के लिए अभी तक निराशाजनक रहा हैं जहां सनराइजर्स हैदराबाद अपने तीनों मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी 8वें नंबर पर है। वहीं, पंजाब की टीम 3 में से 1 में जीत और 2 में हारकर 7वें नंबर पर है। अंकतालिका में ऊपर उठने के लिए दोनों टीम अपना खेल मजबूत करना चाहेगी। तो आइये जानते हैं दोनों टीम के हालात।

पंजाब की बैटिंग कप्तान लोकेश राहुल पर निर्भर है

पंजाब की बात करें तो उसकी बैटिंग अब तक कप्तान लोकेश राहुल के इर्द-गिर्द घूमती रही है। उनके फेल होते ही टीम पत्तों की तरह बिखरी हुई दिखाई पड़ी। मिडिल ऑर्डर अब तक फेल रहा है। वहीं, गेंदबाजी में भी कोई जान नहीं दिखी है। मयंक अग्रवाल ने भले ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मैच में फिफ्टी लगाई हो। पर वह कंसिस्टेंट नहीं रहे हैं। इस सीजन में क्रिस गेल का बेस्ट स्कोर सिर्फ 40 रन का रहा है और वे भी अपने फुल फॉर्म में नहीं दिखे हैं।

मेरिडिथ और रिचर्ड्सन अब तक कुछ खास नहीं कर सके

गेंदबाजों की बात करें तो पंजाब ने ऑक्शन में जो सोचकर जे रिचर्ड्सन और राइली मेरिडिथ को खरीदा था। वे अब तक उसमें नाकाम रहे हैं। डेथ ओवर हो या पावरप्ले मोहम्मद शमी को छोड़कर पंजाब का कोई भी गेंदबाज फॉर्म में नहीं दिखा है। स्पिनर भी टीम के लिए परेशानी रहे हैं। पिछले मैच में मुरुगन अश्विन को रिप्लेस कर ऑलराउंडर जलज सक्सेना को टीम में शामिल किया गया, पर वे काफी महंगे साबित हुए।

वॉर्नर और बेयरस्टो को छोड़ SRH के सभी बल्लेबाज फेल

हैदराबाद की भी हालत कुछ-कुछ पंजाब जैसी ही है। कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो को छोड़ टीम के सभी बल्लेबाज फेल रहे हैं। इन दोनों ने पिछले मैच में 151 रन चेज करते हुए 67 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप कर ली थी। इसके बाद टीम चोक कर गई और 90/3 से टीम 137 रन पर ऑलआउट हो गई। बेंगलुरु के खिलाफ भी SRH टीम 96/2 से 142/9 विकेट गंवा दिए।

विराट सिंह की जगह केदार जाधव को मिल सकता है मौका

टीम को इस मैच में भी बेयरस्टो और वॉर्नर से उम्मीद होगी। बेयरस्टो ने 3 मैच में 146.66 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए हैं। जबकि पंजाब के खिलाफ उन्होंने 144.44 के स्ट्राइक रेट से 117 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 97 रन का रहा है। बैटिंग में मिडिल ऑर्डर मजबूत करने के लिए विराट सिंह की जगह केदार जाधव को शामिल किया जा सकता है।

सेम बॉलिंग लाइन अप के साथ उतर सकती है हैदराबाद टीम

बॉलिंग में भुवनेश्वर कुमार इस टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहे हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में 4 ओवर में 45 रन लुटाए थे। जबकि कोई विकेट नहीं मिला था। हालांकि, खलील अहमद, मुजीब उर रहमान, विजय शंकर और राशिद ने सधी हुई गेंदबाजी की थी। इस मैच में भी टीम इसी बॉलिंग लाइन अप के साथ उतर सकती है।

पिच रिपोर्ट

चेपक की पिच हाल-फिलहाल स्पिनर्स के लिए मददगार रही है। इस सीजन में इस मैच से पहले तक इस ग्राउंड पर 6 मैच हुए। पहले बैटिंग करने वाली टीम 5 और बाद में बैटिंग करने वाली टीम सिर्फ 1 मैच जीत सकी है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म