न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR vs SRH : देखने को मिलेगी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, जानें किस टीम का होगा पलड़ा भारी

दोनों टीम में संतुलन देखने को मिला रहा हैं। दोनों टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। आज के मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिल सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 11 Apr 2021 6:45:07

KKR vs SRH : देखने को मिलेगी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, जानें किस टीम का होगा पलड़ा भारी

आज रविवार के दिन कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच एम चिदंबरम स्टेडियम में होने जा रहा हैं जिसमें KKR की कप्तानी इंग्लैंड के ओएन मोर्गन और SRH की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर संभाल रहे हैं। दोनों टीम में संतुलन देखने को मिला रहा हैं। दोनों टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। आज के मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिल सकती हैं। वहीँ, गेंदबाजी का प्रदर्शन भी खूब देखने को मिलेगा।

कोलकाता नाइटराइडर्स

केकेआर के पास शुभमन गिल के रूप में शीर्ष क्रम में शानदार बल्लेबाज है जो कि तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं जबकि राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा और अनुभवी कार्तिक के रूप में उसके पास अच्छे भारतीय बल्लेबाज हैं। इसके अलावा कप्तान मोर्गन हैं जो कि किसी भी तरह की आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं जबकि आंद्रे रसेल आक्रामक बल्लेबाजी के पर्याय हैं और किसी भी गेंदबाजी के लिये बड़ा खतरा बन सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल में जिन टीमों के प्रदर्शन में निरंतरता रही है उनमें सनराइजर्स हैदराबाद भी शामिल है। वह पिछले साल दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स से हार गयी थी। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी से सनराइजर्स को मजबूती मिली है। वह कूल्हे की चोट के कारण पिछली बार केवल चार मैच खेल पाये थे। भुवनेश्वर ने भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में शानदार वापसी की थी। वह यार्कर विशेषज्ञ टी नटराजन के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी संभालेंगे।सनराइजर्स के पास अफगानिस्तान का स्पिनर राशिद खान भी है और ऐसे में उसका आक्रमण बेहद संतुलित नजर आता है।

2020 में इन दोनों टीम का परफॉर्मेंस

पिछले सीजन में हैदराबाद, कोलकाता और बेंगलुरु तीनों के बराबर पॉइंट्स थे। KKR और SRH दोनों ने 14 में से 7 मैच जीते और इतने ही मैच हारे थे। हालांकि, नेट रनरेट की वजह से हैदराबाद और बेंगलुरु प्लऑफ के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब हुए थे।

पिच रिपोर्ट

एम चिदंबरम स्टेडियम की पिच हाल-फिलहाल स्पिनर्स के लिए मददगार रही है। हालांकि, इस बार पिच की तैयारी चेन्नई फ्रेंचाइजी की जगह IPL के देखरेख में हुई, फिर भी उम्मीद की जा रही है कि यहां स्पिनर्स कमाल दिखा सकते हैं। RCB और MI के यहां हुए सीजन के पहले मैच में चेज करने वाली टीम जीती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब