न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

समंदर में लैंड करते ही सुनीता विलियम्स का किसने किया सबसे पहला स्वागत, Elon Musk ने शेयर किया Video

9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद, भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सुरक्षित धरती पर लौटीं। स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल की ऐतिहासिक लैंडिंग के दौरान डॉल्फिन्स का स्वागत दृश्य मनमोहक रहा। NASA के इस मिशन को दुनिया भर में लाखों लोगों ने लाइव देखा।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 19 Mar 2025 8:58:22

समंदर में लैंड करते ही सुनीता विलियम्स का किसने किया सबसे पहला स्वागत,  Elon Musk ने शेयर किया Video

अंतरिक्ष में 9 महीने बिताने के बाद, भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सुरक्षित और स्वस्थ धरती पर लौट आई हैं। जब उन्हें वापस लाने वाला स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल फ्लोरिडा के समुद्र में उतरा, तो यह विज्ञान जगत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बन गया। भारत समेत पूरी दुनिया में लाखों लोगों ने नासा के लाइव टेलिकास्ट को अपने गैजेट्स पर देखा।

ड्रैगन कैप्सूल की ऐतिहासिक लैंडिंग

जब ड्रैगन कैप्सूल समुद्र में तेज आवाज के साथ स्प्लैशडाउन हुआ, तो कुछ ही देर में एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। डॉल्फिन मछलियों का एक समूह यान के चारों ओर जमा हो गया और उछल-कूद करने लगा, मानो वे सुनीता विलियम्स का स्वागत कर रही हों। यह दृश्य बेहद मनमोहक था।

स्पेसएक्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी इस यादगार पल का वीडियो X (ट्विटर) पर शेयर किया, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं।

सुनीता के साथ अन्य अंतरिक्ष यात्री भी लौटे

इस सफल मिशन के साथ ही, सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर, निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी सुरक्षित धरती पर लौट आए। यह मिशन तकनीकी परेशानियों की वजह से कई महीनों तक अटका रहा, लेकिन आखिरकार 19 मार्च 2025 को सफलता पूर्वक पूरा हुआ।

कैसे हुआ स्प्लैशडाउन?

भारतीय समयानुसार, आज तड़के 3:58 बजे ड्रैगन कैप्सूल ने फ्लोरिडा के समुद्र में लैंड किया। चार पैराशूट की मदद से कैप्सूल की गति को नियंत्रित किया गया और जैसे ही उसने समुद्र की सतह को छुआ, NASA कमेंट्री में गूंज उठा - "स्प्लैशडाउन! क्रू-9 धरती पर आ चुका है।"

लाखों लोगों ने इस ऐतिहासिक लम्हे को तालियों और मुस्कुराहटों के साथ देखा। कंट्रोल सेंटर ने भी अंतरिक्ष यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया - "निक, एलेक, बुच, सुनी… स्पेसएक्स की ओर से घर वापसी पर आपका स्वागत है!"

9 महीने की लंबी प्रतीक्षा का अंत

5 जून 2024 को, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर मात्र 8 दिनों के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए थे, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते उनकी वापसी लगातार टलती रही। बोइंग का स्टारलाइनर यान, जो उन्हें वापस लाने वाला था, खराब हो गया, जिससे यह मिशन महीनों तक लंबित रहा।

अंततः डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा सत्ता में आने के बाद, उन्होंने यह जिम्मेदारी एलन मस्क को सौंपी और स्पेसएक्स ने 19 मार्च 2025 को यह ऐतिहासिक मिशन पूरा किया।

नया कीर्तिमान: अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला

इस मिशन के दौरान, सुनीता विलियम्स ने 286 दिन अंतरिक्ष में बिताए, जो उनके मूल 8 दिनों के मिशन से 278 दिन अधिक थे। उन्होंने न केवल 900 घंटे का शोध कार्य पूरा किया, बल्कि 150 से अधिक प्रयोग किए और 9 बार स्पेसवॉक कर कुल 62 घंटे और 9 मिनट स्पेस के बाहर बिताए।

9 महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद, जब सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर पृथ्वी की ओर लौटे, तो यह सिर्फ एक सफर नहीं था – यह विज्ञान और इंसानी कोशिशों की एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब