Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB vs MI : मुंबई पर जीत के स्टार बने बैंगलोर टीम के ये 3 खिलाड़ी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु टीम 8 विकेट गंवाकर 160 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Apr 2021 9:45:31

RCB vs MI : मुंबई पर जीत के स्टार बने बैंगलोर टीम के ये 3 खिलाड़ी

बीते दिन आईपीएल के 14वें सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया था जिसमें बैंगलोर टीम ने मुंबई पर जीत दर्ज की हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु टीम 8 विकेट गंवाकर 160 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की इस जीत ने साबित किया है कि वह इस सीजन अलग मोड में खेलेगी। आज इस कड़ी में हम आपको उन खिलाडियों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी वजह से बैंगलोर टीम जीत दर्ज कर पाई।
ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल जब पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे तो एक अलग बल्लेबाज थे लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने पर उनका अंदाज ही बदल दिया। पिछले सीजन यूएई में एक भी छक्का ना लगा पाने वाले मैक्सवेल चेन्नई में ताबड़तोड़ रन बनाते हुए नजर आए। मैक्सवेल ने 28 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों के सहारे 38 रन बनाये। आज अगर उनसे गेंदबाजी करायी जाती तो वह अपने योगदान को और बड़ा कर सकते थे। एबी डीविलियर्स

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज और मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डीविलियर्स ने आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से अपने जुड़ाव की 10 साल की सालगिराह को यादगार बनाया। उन्हें बल्लेबाजी क्रम में आज नीचे उतारा गया। डिविलियर्स ने 27 गेंदों पर 48 रन में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। वह दूसरा रन लेने के चक्कर में अंतिम ओवर में रनाउट हो गए नहीं तो टीम को जीत वही दिलाते और अपनी आरसीबी से अपनी डेब्यू की सालगिराह को और यादगार बनाते।

हर्षल पटेल

बेंगलुरु की तरफ से मध्यम तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 27 रन देकर पांच विकेट झटके। वह ऐसे पहले गेंदबाज बने जिन्होंने आईपीएल के पहले मैच में 5 विकेट लिए। पटेल ने पारी के आखिरी और 20वें ओवर में पहली चार गेंदों पर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। अंतिम ओवर में उन्होंने सिर्फ 1 रन दिया। बल्लेबाजी में भी उन्होंने आखिरी ओवर में आकर यह सुनिश्चित किया कि सुपर ओवर की नौबत ना आए और यह मैच आरसीबी जीत जाए। हर्षल पटेल के तीन गेंदों पर नाबाद चार रनों की बदौलत आरसीबी ने अंतिम गेंद पर यह मैच जीत लिया। उन्होंने मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका