न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनू सूद बने हीरो से जीरो! 20 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का आरोप, AAP-शिवसेना ने बताया साजिश

कोरोनाकाल में गरीबों का मसीहा के रूप में नजर आए अभिनेता सोनू सूद बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर 20 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Sep 2021 2:31:16

सोनू सूद बने हीरो से जीरो! 20 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का आरोप, AAP-शिवसेना ने बताया साजिश

कोरोनाकाल में गरीबों का मसीहा के रूप में नजर आए अभिनेता सोनू सूद बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर 20 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का आरोप लगा है। आयकर विभाग ने सोनू और उनके नजदीकियों से जुड़े 28 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। तीन दिन तक चली इन रेड के बाद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोनू को घेरा है। 48 वर्षीय सोनू पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी संस्थाओं से गलत तरीके से ढेर सारे पैसे लिए हैं।

ऐसे बोगस लोन और बिलिंग के कई डॉक्यूमेंट्स उनके ठिकानों से मिले हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 1 करोड़ 8 लाख रुपए जब्त कर लिए हैं। सीबीडीटी के अनुसार आईटी विभाग ने सोनू के मुंबई स्थित ठिकानों और उनसे संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट से जुड़े लखनऊ स्थित औद्योगिक समूह के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारियां कानपुर, जयपुर, दिल्ली, गुरुग्राम सहित 28 ठिकानों पर की गई।

जुलाई 2020 में बनाया था सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन

कोरोना की पहली लहर में जरूरतमंद लोगों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद करने वाले सोनू पर आरोप है कि उन्होंने सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन के नाम पर 2020 जुलाई में 18 करोड़ रुपए से अधिक का डोनेशन जुटाया। 2021 के अप्रैल तक इसमें से 1.9 करोड़ रुपए राहत कार्यों पर खर्च किए गए। बाकी 17 करोड़ रुपए नॉन प्रॉफिट बैंक में बिना इस्तेमाल के रखे गए हैं। इससे पहले एक न्यूज एजेंसी ने खबर दी थी कि सोनू ने विदेशी योगदान विनिमय अधिनियम (एफसीआरए) से जुड़े नियम भी तोड़े थे। फिर उन्होंने विदेश से धन हासिल किया था। इस राशि को सोनू ने अलग-अलग जगहों पर खर्च किया।

आप और शिवसेना ने केंद्र सरकार को घेरा

सोनू ने कुछ दिनों पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। सोनू दिल्ली सरकार के मेंटर कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर भी बने थे। सोनू के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई का आम आदमी पार्टी (आप) और शिवसेना ने विरोध किया है। कहा जा रहा है कि सोनू को राजनीतिक कारणों से निशाना बनाया जा रहा है। शिवसेना ने कहा कि कल तक सोनू भाजपा को बहुत अच्छे लगते थे। महाराष्ट्र के राज्यपाल उन्हें बुलाकर उनसे मिले थे।

आज उनके खिलाफ जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि सोनू जैसे ईमानदार व्यक्ति पर एक आईटी छापेमारी, जिसे लाखों लोगों द्वारा मसीहा कहा गया है, जिसने दलितों की मदद की है। अगर उनके जैसे अच्छी सोच वाले व्यक्ति को राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा सकता है तो इससे पता चलता है कि वर्तमान शासन असंवेदनशील और राजनीतिक रूप से असुरक्षित है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री