न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीकर: निजी कोचिंग संस्थान के छात्र ने की आत्महत्या, कर रहा था नीट की तैयारी

सोमवार 4 सितम्बर को सीकर के एक कोचिंग में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रहे एक 16 वर्षीय छात्र कौशल मीणा ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह करौली के रायसन का रहने वाला था और हाल ही में रक्षा बंधन की छुट्टियाँ बिताकर सीकर वापस आया था।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 05 Sep 2023 3:21:57

सीकर: निजी कोचिंग संस्थान के छात्र ने की आत्महत्या, कर रहा था नीट की तैयारी

सीकर। राजस्थान के कोटा शहर के बाद सीकर ऐसा शहर है जो तेजी से शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। सीकर में कोटा की तरह से इस परीक्षा की तैयारी के लिए बेहतरीन कोचिंग संस्थान है। सीकर अब आत्महत्या के मामले में भी कोटा की तरह सुर्खियाँ पा रहा है। सोमवार 4 सितम्बर को सीकर के एक कोचिंग में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रहे एक 16 वर्षीय छात्र कौशल मीणा ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह करौली के रायसन का रहने वाला था और हाल ही में रक्षा बंधन की छुट्टियाँ बिताकर सीकर वापस आया था। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। उद्योग नगर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

पंखे से लटका मिला शव

जानकारी के मुताबिक छात्र सीकर के पिपराली रोड स्थित एलन करियर इंस्टीट्यूट में नीट की तैयारी कर रहा था। वह 23 अप्रैल 2023 से ब्वॉयज हॉस्टल में रह रहा था। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह कोचिंग से आया और खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसका दोस्त कमरे में गया तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दोस्त के आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने हॉस्टल संचालक को सूचना दी, जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया और कौशल को पंखे से लटका पाया गया। हॉस्टल मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। करौली में रहने वाले परिजनों को सूचना दी गई।

रक्षाबंधन की छुट्टियों से लौटा था

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। छात्र रक्षाबंधन की छुट्टियों में घर गया था और 31 अगस्त की शाम को हॉस्टल लौटा था। इसके बाद उसने आज उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि यह जानने की कोशिश हो रही है कि स्टूडेंट पर ऐसा कौनसा दवाब था जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट