न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2024 की तैयारी में जुटे शरद पवार, 15 विपक्षी पार्टियों के साथ कल करेंगे बैठक

दिल्ली में मंगलवार शाम 4 बजे एनसीपी नेता के आवास पर होने वाली बैठक में शरद पवार और यशवंत सिन्हा के अलावा 15 विपक्षी नेता भी शामिल हो सकते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 21 Jun 2021 3:13:42

2024 की तैयारी में जुटे शरद पवार, 15  विपक्षी पार्टियों के साथ कल करेंगे बैठक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार मंगलवार को दिल्ली में विपक्ष के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। दिल्ली में मंगलवार शाम 4 बजे एनसीपी नेता के आवास पर होने वाली बैठक में शरद पवार और यशवंत सिन्हा के अलावा 15 विपक्षी नेता भी शामिल हो सकते है। बैठक से जुड़े एक नेता ने कहा कि शरद पवार राष्ट्रमंच (Rashtra Munch) को सुझाव देंगे। बता दे, मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ 2018 में यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रमंच का गठन किया था। सिन्हा अब टीएमसी के उपाध्यक्ष हैं।

बता दे, शरद पवार पहली बार राष्ट्र मंच की बैठक में शिरकत करेंगे, ऐसे में राष्ट्र मंच के फैसले और गतिविधियां महत्वपूर्ण हो जाती हैं। राजनीतिक रूप से कुछ और पहलुओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। मसलन, हाल ही में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। 12 जून को हुई यह मुलाकात करीब 3 घंटे तक चली। इस बैठक के एक दिन बाद एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा था कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ रुख रखने वाली पार्टियों के 'महागठबंधन' की जरूरत है।

नवाब मलिक ने आगे कहा था, 'अगले आम चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ रुख रखने वाली पार्टियों के महागठबंधन की जरुरत है। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भी बीजेपी का मुकाबला करने के लिए सभी दलों के राष्ट्रीय गठबंधन की बात कही है। हम ऐसे दलों को साथ लाने का प्रयास करेंगे। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को आंकड़ों और सूचनाओं की पूरी जानकारी है।'

हालांकि इस बैठक में पवार-प्रशांत के बीच राष्ट्रमंच पर बातचीत की कोई पुष्टि नही हुई हैं। दूसरा, राष्ट्रमंच की स्थापना करने वाले यशवंत सिन्हा अब टीएमसी के उपाध्यक्ष हैं और बंगाल में टीएमसी की जीत हुई जिसमें प्रशांत किशोर की भूमिका भी अहम रही है। पहले और दूसरे पहलू को एक साथ देखें तो पर्दे के पीछे कुछ होने से इनकार भी नहीं किया जा सकता।

राष्ट्र मंच पर ममता बनर्जी की मुहर पहले से है। पूर्व की बैठकों में टीएमसी से दिनेश त्रिवेदी हिस्सा लेते रहे हैं, लेकिन अब वे टीएमसी का दामन छोड़ चुके हैं और यशवंत सिन्हा अब टीएमसी में हैं। ऐसे में टीएमसी के प्रतिनिधि के तौर पर और राष्ट्रमंच के संस्थापक के तौर पर वो बैठक में मौजूद रहेंगे।

साल 2018 में यशवंत सिन्हा ने देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर चर्चा के लिये राष्ट्र मंच शुरू किया था। इसमें विपक्षी दलों के विभिन्न नेताओं के अलावा गैर राजनीतिक लोग भी हिस्सा लेते रहे हैं। राष्ट्र मंच का मकसद केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना है।

पूर्व में बतौर तृणमूल कांग्रेस सदस्य दिनेश त्रिवेदी, कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी, सांसद माजिद मेमन, आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री सुरेश मेहता और जेडीयू नेता पवन वर्मा राष्ट्र मंच की बैठक में शामिल हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक