न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब घर बैठे बच्चों का खुलवाए Saving Account, SBI दे रहा हैं ये खास सुविधा

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में अब आप घर बैठे बच्चों का Saving Account खुलवा सकते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Apr 2021 10:41:52

अब घर बैठे बच्चों का खुलवाए Saving Account, SBI दे रहा हैं ये खास सुविधा

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) में अब आप घर बैठे बच्चों का Saving Account खुलवा सकते है। SBI ने माइनर के लिए पहला कदम (Pehla Kadam) और पहली उड़ान (Pehli Udaan) नाम से सेविंग एकाउंट खुलवाने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्‍ध करवाई है। ये अकाउंट आपके घर के छोटे बच्चों को एक स्वस्थ फाइनेंशियल फ्यूचर के लिए तैयार करने में मदद करते हैं, इसके अलावा जल्दी पैसे बचाने की आदत को भी बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं कैसे खुलवाएं अकाउंट और इसके फायदों के बारे में...

# पहला कदम सेविंग अकाउंट- Pehla Kadam Saving Account

- इस अकाउंट के तहत किसी भी उम्र के नाबालिग बच्चों के साथ माता पिता या गार्जियन ज्‍वॉइंट एकाउंट खोल सकते हैं।
- इसे पैरेंट्स या गार्जियन या बच्‍चा खुद सिंगल रूप से ऑपरेट कर सकता है।
- इस अकाउंट पर मोबाइल बैंकिंग सुविधा मौजूद है, जिसमें सभी प्रकार के बिल का पेमेंट भी किया जा सकता है। इसमें 2,000 रुपये तक
- बच्चों के नाम से बैंक एकाउंट खोलने पर ATM डेबिट कार्ड सुविधा भी मिलती है। यह कार्ड नाबालिग और अभिभावक के नाम से जारी किया जाएगा। इसमें 5,000 रुपये तक निकाल सकते हैं।
- रोजाना ट्रांजैक्शन करने की लिमिट है। इंटरनेट बैंकिंग सुविधा में रोजाना 5,000 रुपये तक ट्रांजैक्शन करने की लिमिट है। इससे आप सभी प्रकार के बिल जमा कर सकते हैं।
- पैरेंट्स के लिए पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर भी मिलता है।

# पहली उड़ान सेविंग अकाउंट- Pehli Udaan Saving Account

- इस अकाउंट को 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे जो अपने साइन कर सकते हैं वो पहली उड़ान के तहत खाता खुलवा सकते हैं।
- यह एकाउंट पूरी तरह से नाबालिग के नाम से होगा।
- इसमें भी ATM डेबिट कार्ड सुविधा मिलती है और रोजाना 5000 रुपये तक पैसे निकाल सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल बैंकिंग सुविधा भी मिलती है। जिसमें रोजाना 2000 रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं।
- इसके साथ तमाम तरह के पेमेंट भी कर सकते हैं।
- इंटरनेट बैंकिंग सुविधा में रोजना 5,000 रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं।
- इसमें चेक बुक की वही सुविधा मिलती है जो पहला कदम में मिलती है।
- पहली उड़ान में नाबालिग को ओवर ड्रॉफ्ट की कोई सुविधा नहीं मिलती है।

ऐसे खुलवाएं ये अकाउंट

- इन दोनों अकाउंट को आप एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi।co।in पर जाकर खुलवा सकते है। sbi।co।in की वेबसाइट पर जाकर आप पर्सनल बैंकिंग पर क्लिक करें।
- अब अकाउंट्स टैब पर क्लिक कर सेविंग अकाउंट ऑफ माइनर्स का विकल्प चुनें।
- इसके बाद Apply now पर क्लिक करें। फिर आपको डिजिटल और इंस्टा सेविंग अकाउंट का एक Popup फीचर्स दिखाई देगा।
- अब आपको Open a Digital Account के टैब में क्लिक करना है।
- इसके बाद Apply now क्लिक करके अगले पेज में जाएं।
- अकाउंट ओपन करने के लिए अपनी पूरी जानकारी दर्ज करें।
- अकाउंट खोलने की इस प्रक्रिया पूरा करने के लिए आपको एक बार SBI के ब्रांच में जाना जरूरी है।
- ऑनलाइन के साथ-साथ आप ऑफलाइन तरीके से भी यह खाता खुलवा सकते है

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर