न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सौरभ हत्याकांड: मुस्कान इस समाज के लायक नहीं...पिता ने मांगी 'लाइव सजा-ए-मौत'

मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड ने सभी को झकझोर दिया है। पत्नी मुस्कान ने प्रेमी संग मिलकर सौरभ की हत्या कर शव को ड्रम में सीमेंट से भर दिया। पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, वहीं मुस्कान के पिता ने ‘लाइव सजा-ए-मौत’ की मांग की है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 6:39:22

सौरभ हत्याकांड: मुस्कान इस समाज के लायक नहीं...पिता ने मांगी 'लाइव सजा-ए-मौत'

उत्तर प्रदेश के मेरठ से आए सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लंदन से लौटे सौरभ की उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी और शव को ड्रम में डालकर सीमेंट से जमा दिया। इस जघन्य अपराध के सामने आने के बाद मुस्कान के पिता का भी बयान सामने आया है।

मुस्कान के पिता ने की कड़ी सजा की मांग

मुस्कान के पिता ने कहा कि उनकी बेटी को ‘लाइव सजा-ए-मौत’ दी जानी चाहिए। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, "मेरी बेटी ने मेरे दामाद की हत्या अपने ही एक दोस्त के साथ मिलकर कर दी।"

उन्होंने आगे कहा, "मुस्कान इस समाज के लायक नहीं है, वह दूसरों के लिए भी खतरनाक है। मैं चाहता हूं कि दूसरे बच्चों को इससे सीख मिले कि ऐसा कदम न उठाएं।"

‘लाइव होनी चाहिए सजा-ए-मौत’

अपने बयान में मुस्कान के पिता ने कहा, "उसे मौत की सजा मिलनी चाहिए और अगर हो सके तो यह सजा लाइव होनी चाहिए।"

सौरभ हत्याकांड: यूट्यूब से सीखी हत्या की प्लानिंग, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक की जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे इस वारदात की तरह ही रौंगटे खड़े कर देने वाले हैं।

गर्दन कटने के बाद तोड़ा दम, शरीर पर किए गए 10 वार

एसएसपी विपिन ताडा ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ पर पहले सीने पर हमला किया गया, लेकिन इससे उसकी मौत नहीं हुई। बाथरूम में गर्दन काटने के बाद ही उसकी मौत हुई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सौरभ के शरीर पर करीब 10 बार चाकू से वार किए गए थे।

यूट्यूब और फिल्मों से सीखा हत्या का तरीका

हत्या से पहले मुस्कान और साहिल ने यूट्यूब पर कई वीडियो देखे। उन्होंने हत्या के अलग-अलग तरीके खोजे और मुस्कान ने फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ के दोनों पार्ट देखे, जिससे चाकू से हत्या करने का आइडिया लिया।

शव ठिकाने लगाने की भी थी पूरी प्लानिंग

मुस्कान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शव को ड्रम में डालकर सीमेंट से भरने का आइडिया साहिल का था। उनकी योजना थी कि बाद में मजदूरों से ड्रम उठवाकर बाहर फेंक दिया जाएगा, ताकि किसी को शक न हो।

लेकिन, जब ड्रम पूरी तरह सील कर दिया गया, तो मुस्कान और साहिल उसे हिला भी नहीं पाए। इसके बाद वे शिमला भाग गए।
शिमला से लौटकर बुलाए मजदूर, लेकिन उठ नहीं पाया ड्रम

शिमला से वापस आने के बाद मुस्कान ने चार मजदूरों को बुलाकर ड्रम हटाने की कोशिश की, लेकिन वह इतना भारी हो गया था कि मजदूर भी उसे नहीं उठा सके। इसी दौरान ड्रम से बदबू आने लगी, जिससे मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस फिलहाल इस सनसनीखेज हत्याकांड के हर पहलू की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल