न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस-यूक्रेन युद्ध 72 घंटे: जानें अब तक क्या-क्या हुआ, किसे कितना हुआ नुकसान

यूक्रेन पर रूस के हमले को 72 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है। शनिवार को राजधानी कीव समेत यूक्रेन के सभी अहम शहरों में धमाके हुए हैं। रूसी सैनिक राजधानी कीव में दाखिल हो गए हैं और यूक्रेनी सैनिकों से उनकी आमने-सामने की लड़ाई शुरू हो चुकी है। यूक्रेन ने 3500 रूसी सैनिकों, 02 टैंक, 14 विमान और 8 हेलीकॉप्टरों को मार गिराने का दावा किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Feb 2022 12:53:05

रूस-यूक्रेन युद्ध 72 घंटे: जानें अब तक क्या-क्या हुआ, किसे कितना हुआ नुकसान

यूक्रेन पर रूस के हमले को 72 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है। शनिवार को राजधानी कीव समेत यूक्रेन के सभी अहम शहरों में धमाके हुए हैं। रूसी सैनिक राजधानी कीव में दाखिल हो गए हैं और यूक्रेनी सैनिकों से उनकी आमने-सामने की लड़ाई शुरू हो चुकी है। यूक्रेन ने 3500 रूसी सैनिकों, 02 टैंक, 14 विमान और 8 हेलीकॉप्टरों को मार गिराने का दावा किया है। उधर, रुसी सैनिकों ने कीव के एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया है। वहीं, हालातों को देखते हुए अमेरिका यूक्रेन को रूस से लड़ने के लिए 600 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता देगा। रूस ने दावा किया है उसने यूक्रेन में कई हथियार जब्त किए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि यूक्रेन में बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं। यह पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को दिए थे।

यूक्रेन-रूस युद्ध में क्या-क्या हुआ?

- रूस ने गुरुवार तड़के अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमले की इजाजत दे दी थी। तब से यूक्रेन में तबाही का मंजर है। यूक्रेन पर रूसी हमले का आज तीसरा दिन है। राजधानी कीव में भीषण गोलाबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं और लोगों के बीच खौफ पसरा हुआ है।

- कई लोग जान बचाने के लिए अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की तरफ बढ़ रहे हैं। हालांकि, प्रशासन ने कीव में रूसी और यूक्रेनी सेना के बीच गोलीबारी शुरू होने को लेकर चेतावनी दी है कि लोग अपने घरों में ही रहें।

- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शुक्रवार को यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा करने और युद्ध समाप्त करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया गया जिसे रूस ने अपने वीटो पावर का इस्तेमाल करते हुए रोक दिया। 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में 5 स्थायी सदस्य हैं।

- भारत 15 अस्थाई सदस्यों में शामिल है। भारत ने रूस के खिलाफ वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। भारत के साथ चीन और संयुक्त अरब अमीरात भी वोटिंग से दूर रहे जिस कारण प्रस्ताव को सिर्फ 11 सदस्यों का ही समर्थन मिल सका।

- रूस के खिलाफ अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय संघ ने कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। ताइवान ने भी यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करते हुए कहा है कि वो रूस के खिलाफ सभी देशों के समर्थन में है और उस पर लगे प्रतिबंधों का समर्थन करता है।

- यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि राष्ट्रपति सहित सभी बड़े नेता यूक्रेन में हैं और देश को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि हम देश की स्वतंत्रता के लिए खड़े हैं और उन लोगों का धन्यवाद करते हैं जो इस युद्ध में हमारे हीरो हैं।

- वोलोदिमीर जेलेंस्की ने नेटो और यूरोपीय देशों पर रूस के खिलाफ अपर्याप्त कार्रवाई को लेकर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। उन्होंने एक वीडियो में तो ये भी कहा कि नेटो से जब पूछा जा रहा है कि क्या यूक्रेन नेटो में शामिल होगा तो सब देश चुप हैं, कोई नहीं बोल रहा, सब डरे हुए हैं।

- हमले के पहले दिन ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। इस बातचीत के दौरान नरेंद्र मोदी ने पुतिन से हिंसा खत्म करने की अपील की। पुतिन ने और भी कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात की।

- यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत के भी आसार नजर आ रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा है कि रूस यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने शर्त रखी है कि ये बातचीत बेलारूस की राजधानी मिंस्क में होगी और इसमें यूक्रेन की स्थिति को न्यूट्रल घोषित किया जाएगा। रूस ने ये भी शर्त रखी है कि बातचीत यूक्रेन की सेना को कम करने के शर्त पर होगी।

- फ्रांस ने यूक्रेन को 300 मिलियन यूरो की सहायता और मिलिट्री इक्विपमेंट भेजने की पेशकश की। EU में पुतिन की यूरोप में मौजूद सभी सम्पत्ति जब्त करने पर सहमति बन गई है।

- अमेरिका ने यूक्रेन जाने वाले नागरिकों के लिए लेवल-4 की वॉर्निंग ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, इसमें नागरिकों को संवेदनशील जगहों पर न जाने की चेतावनी दी गई है।

किसे कितना नुकसान?

रूसी हमले का आज तीसरा दिन है, इस बीच दोनों पक्षों के मारे गए सैनिकों को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यूक्रेन ने रूस के एक हजार से अधिक सैनिक मारे हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि इस युद्ध में उनके 137 सैनिक मारे गए। वहीं, ब्रिटेन ने हमले में मरने वालों को लेकर एक अलग आंकड़ा जारी किया है जिसके अनुसार, युद्ध में 450 रूसी सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेन से 194 लोगों की मौत हुए है जिसमें 57 नागरिक शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि यूक्रेन में रूसी हवाई हमले में कम से कम 25 नागरिक मारे गए हैं और 102 घायल हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उनके सैनिकों ने 211 यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। यूक्रेन कह रहा है कि उसने रूस के 80 टैंक, 516 बख्तरबंद गाड़ियां, 7 हेलिकॉप्टर, 10 एयरक्राफ्ट और 20 क्रूज मिसाइलों को नष्ट कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
कांग्रेस के आरोपों पर हिमंत बिस्वा सरमा का करारा जवाब, बोले- ‘पाकिस्तानी स्रोतों से ली गई गलत जानकारी’, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
ईरान का पलटवार—F-15E पायलट रेस्क्यू पर अमेरिका के दावे को बताया झूठा, कई विमानों को मार गिराने का दावा
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
आज सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, महानगरों में जानें 10 ग्राम गोल्ड का ताजा भाव
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
‘धुरंधर 2’ ने तीसरे संडे मचाया तहलका, 18वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, 1000 करोड़ क्लब में एंट्री
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
AI को लेकर बड़ी प्लानिंग में जुटे मार्क जुकरबर्ग, खास टास्क फोर्स तैयार करने की तैयारी
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
Galaxy S24 Ultra पर जबरदस्त ऑफर, कीमत में भारी कटौती के साथ मिल रहा 25,000 रुपये से ज्यादा का फायदा
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
फिश ऑयल कैप्सूल के जबरदस्त फायदे, जानिए किन लोगों के लिए है इसका सेवन सबसे ज़रूरी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर मसूर दाल का चीला, वजन घटाने में है बेहद असरदार; आसान रेसिपी
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
पहले पेट्रोल से जलाया, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट… बिहार के वैशाली में दहेज के लिए दरिंदगी की हदें पार
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
'सोच स्पष्ट थी, गेंदबाजों पर दबाव बनाना था', RCB कप्तान रजत पाटीदार ने CSK को हराने के बाद कही यह बात
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
जेमी ओवरटन ने डाला आईपीएल 2026 का सबसे महंगा ओवर, टिम डेविड ने छीना सबका ध्यान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
24 गेंद में सिर्फ 9 रन, मोहम्मद शमी ने अपनी पुरानी टीम को दिखाई ताकत, POTM अवॉर्ड के साथ दिया बड़ा बयान
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
RCB vs CSK: विराट कोहली ने T20 में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
गर्मियों में रोज खाएं रसदार खरबूजा, पाचन से लेकर दिल तक सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे