Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मनरेगा योजना गरीब व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करती है इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री

जयुपर, 16 नवम्बर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री रमेश चन्द मीना ने बुधवार को अलवर में जिला परिषद सभागार में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Nov 2022 11:14:59

मनरेगा योजना गरीब व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करती है इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री

जयुपर, 16 नवम्बर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री रमेश चन्द मीना ने बुधवार को अलवर में जिला परिषद सभागार में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री श्री मीना ने योजनावार समीक्षा कर कहा कि राज्य स्तरीय जांच दल द्वारा अलवर जिले में विगत दिनों विभिन्न पंचायत समितियों की कई ग्राम पंचायतों में जाकर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन एवं रिकॉर्ड की जांच कराई गई। जांच की रिपोर्ट में कई जगहों पर विकास कार्यों के रिकॉर्ड संधारण, अमानक निर्माण सामग्री के उपयोग में लेने एवं सामुदायिक शौचालयों का उपयोग नहीं होना व साफ-सफाई का अभाव मिला है।

मंत्री श्री मीना ने कहा कि जिला परिषद की कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिये कि जिलेभर में सख्त मॉनिटरिंग कर निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ करावे। अनियमितता बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि जहां गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई उन विकास कार्यों की गुणवत्ता में सुधार करावे अन्यथा संबंधित अधिकारी से राशि की वसूली करे। इसी प्रकार उन्होंने विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रभावी मॉनिटरिंग कर विकास कार्य गुणवत्ता के साथ कराना सुनिश्चित करावे।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि मनरेगा योजना गरीब व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करती है इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने जिला परिषद की कार्यवाहक सीईओ से कहा कि मनरेगा योजना में जिले के रोजगार के औसत दिन राज्य औसत से कम है इसे बढाए। इसके लिए सख्त मॉनिटरिंग करे। जिन अधिकारियों की लापरवाही पाई जाए उनके विरूद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाए।

मंत्री श्री मीना ने निर्देश दिये कि मनरेगा योजना से अन्य योजनाओं के कनवर्जन के कार्य नहीं करावे। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय जांच दल की जांच में जिले में मनरेगा का रिकॉर्ड नियमानुसार संधारित करना नहीं पाया गया इसमें सुधार करावे। उन्होंने रिकॉर्ड संधारण में गंभीर लापरवाही बरतने वाले बिचगांव ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार राज्य स्तरीय जांच दल के निरीक्षण कार्यों के संतोषजनक जवाब नहीं देने पर बहरोड की कनिष्ठ अभियन्ता व नीमराना के एईएन के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

मंत्री श्री मीना ने निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों की मेंटीनेंस बुक को संबंधित अभियन्ता से वैरिफाई कराना सुनिश्चित करावे। केवल जेटीए से यह कार्य नहीं कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि केटल शेड के कार्य पशुपालक परिवारों के ही स्वीकृत किए जाए।

मंत्री श्री मीना ने निर्देश दिये कि जिले में प्रगतिरत 10 ग्रामीण उद्यान कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करावे। अमृत सरोवर के पास ही नए ग्रामीण उद्यान के कार्य स्वीकृत करे। उन्होंने निर्देश दिये कि आधार शिडिंग का शेष कार्य मिशन मोड पर कर आगामी दस दिन में पूर्ण करे। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत मनरेगा में अतिरिक्त 25 दिन का रोजगार कार्य 100 दिन पूरा करने वाले परिवारों को देवे। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा कर जिला समन्वयक को निर्देश दिये कि ओडीएफ प्लस गांवों में ई-रिक्शा की बजाय टै्रक्टर-ट्रॉली से कचरे का परिवहन की व्यवस्था करे। साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि स्वच्छ भारत मिशन के प्रचार-प्रसार का कार्य राजीविका की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कराया जाए। उन्होंने मेवात विकास योजना की समीक्षा कर निर्देश दिये कि योजना के तहत कोई भी उपयोगिता प्रमाण पत्र लंबित नहीं रखे। साथ ही निर्देश दिये कि जिला परिषद की बैठक 45 दिन में कराने के राज्य सरकार ने निर्देश जारी किए हैं इसकी पालना करावे। मेवात विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जुबेर खान ने कहा कि मनरेगा योजना में गरीब लोग काम करते हैं इसमें कार्यों की स्वीकृति जल्दी होवे। श्रमिकों को 100 दिन व अतिरिक्त दिन का रोजगार दिया जाए। भुगतान समयबद्ध रूप से होवे। साथ ही विकास अधिकारियों की मॉनिटरिंग की जाए।

बैठक में अलवर जिला प्रमुख श्री बलबीर सिंह छिल्लर ने कहा कि बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना में जिला स्तर से जांच दल द्वारा निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन एवं रिकॉर्ड आदि की जांच कराई जाएगी। मॉनिटरिंग कर विकास कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। विधायक श्री जौहरी लाल मीना, श्रीमती सफिया जुबेर खान व श्री कान्ती प्रसाद मीना ने मनरेगा में स्कूलों, श्मशानों व कब्रिस्तानों की चार दीवारी के पक्के कार्य स्वीकृत कराने, लापरवाह कार्मिकों के विरूद्ध कार्रवाई करने, राजीविका समूह के लिए मनरेगा से भवन बनाने आदि के संबंध में अपने विचार रखे।

मनरेगा आयुक्त श्रीमती शुभांगी स्वर्णकार ने भी बैठक में मनरेगा योजना की समीक्षा कर निर्देश दिये कि मनरेगा कार्यों में सामग्री व श्रमिक का अनुमत अनुपात रखे। मनरेगा कार्यों के औसत में वृद्धि करे। उन्होंने सीईओ को निर्देश दिये कि विगत तीन दिनों में जारी किए गए मस्टरोलों को जांच कर भिजवाए। जिला परिषद की कार्यवाहक सीईओ श्रीमती रेखारानी व्यास ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री मीना को विश्वास दिलाया कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों की पालना कराई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका