न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वृद्धावस्था पेंशनर के खाते में आए 1 करोड़, बैंक ने किया खाता फ्रीज, तेलंगाना में दर्ज हुआ मामला

बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया गोपालपुर गांव के रहने वाले 75 वर्षीय संदीप मंडल के खाते में अचानक से एक करोड़ रुपये आने से वह परेशान हो गए। शुक्रवार के सुबह किसान ने खुद साइबर थाना पहुंचकर इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Dec 2023 11:15:09

वृद्धावस्था पेंशनर के खाते में आए 1 करोड़, बैंक ने किया खाता फ्रीज, तेलंगाना में दर्ज हुआ मामला

भागलपुल। बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया गोपालपुर गांव के रहने वाले 75 वर्षीय संदीप मंडल के खाते में अचानक से एक करोड़ रुपये आने से वह परेशान हो गए। किसान ने अपने बेटे को अपना पासबुक देकर उसे अपडेट कराने के लिए भेजा था, जब उनका पासबुक अपडेट होकर आया तो वह परोशान हो गए। दरअसल, उनके खाते में एक करोड़ से ज्यादा की रकम था। जिसके बाद बैंक ने उसका खाता फ्रीज कर दिया है। शुक्रवार के सुबह किसान ने खुद साइबर थाना पहुंचकर इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

बताया जाता है कि नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया गांव निवासी 75 वर्षीय किसान संदीप मंडल का एसबीआई में खाता है। उन्होंने बताया कि उसने अपने बेटे को पासबुक अपडेट कराने भेजा बैंक भेजा था। बैंक पहुंचने पर बेटे को पता चला कि खाते में कहीं से एक करोड़ रुपये आ गए हैं। इसके कारण खाता फ्रिज कर दिया गया है। मामला नवगछिया क्षेत्र का है।

किसान ने कहा कि बेटे से जानकारी मिलने पर बैंक जाने पर बैंक मैनेजर से पूरी जानकारी ली। बैंक मैनेजर ने कहा कि साइबर थाने में आवेदन देने पर और वहां से रिपोर्ट आने पर खाता चालू किया जाएगा। किसान संदीप मंडल ने बताया कि मुझे कोई पता नहीं है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आयी है। मैंने अपने बेटे को पासबुक अपडेट कराने भेजा था। बैंक से जानकारी मिली। मेरे खाते में वृद्धा पेंशन व प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का पैसा आता है। अगस्त महीने से ही मैंने पासबुक अपडेट नहीं कराया था।

नवगछिया डीएसपी व साइबर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के किसान संदीप मंडल के खाते में लगभग एक करोड़ रुपये आए हैं। इस संबध में तेलंगाना के वारंगल जिले में केस भी हुआ है। बैंक को भी इसके संबध में नोटिस हुआ है। मामले में जांच की जा रही है यदि तेलंगाना पुलिस संपर्क करती है तो उनका पूरा सहयोग करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप