न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB vs SRH : चैलेंजर्स और सनराइजर्स के बीच होगी तगड़ी टक्कर, दोनों टीम हैं दिग्गजों की टोली

दोनों ही टीम दिग्गजों की टोली हैं जो अपने खेल से जीत दर्ज करना चाहेगी। आज के मैच में चैलेंजर्स और सनराइजर्स के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Apr 2021 12:50:50

RCB vs SRH : चैलेंजर्स और सनराइजर्स के बीच होगी तगड़ी टक्कर, दोनों टीम हैं दिग्गजों की टोली

आईपीएल के इस टूर्नामेंट का छठा मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में होने जा रहा हैं। दोनों ही टीम दिग्गजों की टोली हैं जो अपने खेल से जीत दर्ज करना चाहेगी। आज के मैच में चैलेंजर्स और सनराइजर्स के बीच तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। जीत के साथ आगाज करने वाली विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का इरादा इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस लय को कायम रखने का होगा। वहीं डेविड वार्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स को पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने मात दी और अब वे अपनी पहली जीत के लिए मैच खेलेंगे।

मिडिल ऑर्डर में मैक्सवेल और डिविलियर्स पर निर्भर RCB

वहीं, मिडिल ऑर्डर में ग्लेन मैक्सवेल ने जरूर कुछ शानदार शॉट्स लगाए और RCB के प्रेशर को कम किया था। उनसे उम्मीद होगी कि वे अगले मैच में भी यही रोल निभाएं। एबी डिविलियर्स हमेशा की तरह RCB के फिनिशर का रोल निभाते नजर आए। इस मैच में भी टीम की बैटिंग इन्हीं पर निर्भर रहेगी।

रजत पाटीदार की जगह पडिक्कल की वापसी हो सकती है

हालांकि, ओपनिंग RCB की समस्या रही है। मुंबई के खिलाफ मैच में विराट वॉशिंगटन सुंदर के साथ ओपनिंग उतरे थे। सुंदर कुछ खास नहीं कर सके और 10 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डेब्यूटांट रजत पाटीदार सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह ओपनर देवदत्त पडिक्कल वापसी कर सकते हैं। पडिक्कल पिछले सीजन में बेंगलुरु के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 15 मैच में 473 रन बनाए थे।

हैदराबाद टीम के लिए ओपनिंग जोड़ी चिंता का विषय

हैदराबाद की बात करें, तो टीम के लिए ओपनिंग और टॉप ऑर्डर अभी भी चिंता का विषय है। कोलकाता के खिलाफ पिछले मैच में ऋद्धिमान साहा को वॉर्नर के साथ ओपनिंग के लिए भेजा गया था। पर वे कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए। ऐसे में टीम मैनेजमेंट इस मैच में इन फॉर्म बैट्समैन जॉनी बेयरस्टो को ओपनिंग के लिए भेज सकते हैं।

विलियम्सन फिट नहीं, साहा की जगह जाधव को मिल सकता है मौका

बेयरस्टो ने पिछले मैच में फिफ्टी लगाई थी। वहीं, मिडिल ऑर्डर में शानदार फॉर्म में चल रहे मनीष पांडे, मोहम्मद नबी और साहा को मौका मिल सकता है। हैदराबाद के कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा था कि केन विलियम्सन फिट होने के लिए कुछ और समय चाहते हैं। ऐसे में अगले मैच में वे नहीं खेल सकते हैं। साहा की जगह केदार जाधव को मिडिल ऑर्डर में मौका मिल सकता है।

हैदराबाद टीम के तेज गेंदबाजों को फॉर्म में वापसी करनी होगी

विजय शंकर और अब्दुल समद फिनिशर के रोल में दिखेंगे। हैदराबाद टीम की तेज गेंदबाजी भी कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखी है। भुवनेश्वर कुमार और संदीप शर्मा ने कोलकाता के खिलाफ 11 की इकोनॉमी रेट से रन लुटाए थे। जबकि यॉर्कर स्पेशलिस्ट टी नटराजन ने 4 ओवर में 37 रन दिए। ऐसे में यह तीनों गेंदबाज बेंगलुरु की आक्रामक बल्लेबाजी यूनिट के खिलाफ खुद को साबित करना चाहेंगे।

कोलकाता के खिलाफ अफगानी स्पिनर्स ने किया था कमाल

नबी और राशिद खान के रूप में दो अफगानी स्पिनर्स की जोड़ी ने कोलकाता के खिलाफ कहर बरपाया था। स्पिन का दारोमदार एकबार इन दोनों पर ही होगा। पार्ट टाइम के तौर पर जम्मू-कश्मीर के समद भी कुछ ओवर फेंकते नजर आ सकते हैं। जाधव खेलते हैं, तो वे भी बॉल से उपयोगी साबित हो सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब