न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB Vs RR : लगातार चौथी जीत दर्ज करने उतरेगी बेंगलुरु, रॉयल्स को एकजुट प्रदर्शन की जरूरत

राजस्थान की टीम यहां अपना लागातार चौथा मुकाबला खेलेगी। तीन मैचों में तीन जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम आत्मविश्वास से भरी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 22 Apr 2021 5:18:22

RCB Vs RR : लगातार चौथी जीत दर्ज करने उतरेगी बेंगलुरु, रॉयल्स को एकजुट प्रदर्शन की जरूरत

आज इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का 16वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाना हैं। बेंगलुरु चेन्नई की धीमी पिच पर जीत की हैट्रिक लगाने के बाद बेंगलुरू की टीम वानखेड़े के हाई स्कोरिंग ग्राउंड में उतरेगी। वहीं, राजस्थान की टीम यहां अपना लागातार चौथा मुकाबला खेलेगी। तीन मैचों में तीन जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम आत्मविश्वास से भरी है। विराट कोहली की अगुआई वाली टीम बृहस्पतिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में जीत की लय को बरकार रखने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों ने अपने अभियान की शुरुआत विपरीत अंदाज में की है।

RCB की पावरफुल बैटिंग कर सकती है कमाल

मुंबई की पिच पर आक्रामक बैटिंग करने वाली टीम फायदे में रहती है। इस मामले में RCB के पास ओपनिंग से लेकर नंबर 8 तक एक से बढ़कर एक धाकड़ बल्लेबाज हैं। ओपनिंग में विराट कोहली के साथ फिन एलन को आजमाया जा सकता है। फिर मिडिल ऑर्डर में ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स की मौजूदगी किसी भी बॉलिंग अटैक में डर पैदा कर सकती है। इनके अलावा शाहबाज अहमद और काइल जैमिसन भी पावर हिटिंग करने में सक्षम हैं।

मैक्सवेल ने दी मध्यक्रम को मजबूती

आरसीबी ने टूर्नामेंट के पहले मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स को शिकस्त दी और अब वह जीत का चौका लगाने को बेताब होगी। आरसीबी के लिए अनुभवी एबी डीविलियर्स और मौजूदा सत्र में टीम के साथ जुड़े ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार प्रदर्शन किया है। मैक्सवेल के जुड़ने से मध्यक्रम मजबूत हुआ है।

पडीक्कल से 'विराट' उम्मीद

कोहली ने कुछ मैचों में अच्छी शुरुआत की है लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। देवदत्त पडिक्कल अब तक प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। आरसीबी के तेज गेंदबाजों हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज ने क्रमश: 5.75 और 5.81 की इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं। पटेल ने मुंबई के खिलाफ पांच विकेट चटकाए जबकि बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद ने सनराइजर्स के खिलाफ सात रन पर तीन विकेट चटकाकर एक ओवर में मैच का रुख बदल दिया।

संजू-बटलर पर ज्यादा निर्भर राजस्थान की टीम

राजस्थान की टीम के लिए अगर संजू सैमसन और जोस बलटर अच्छी बल्लेबाजी कर जाएं तो टीम किसी भी प्रतिद्वंद्वी को मात देने का माद्दा रखती है। लेकिन, इन दो बल्लेबाजों पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता राजस्थान के लिए निगेटिव पॉइंट भी है। रियान पराग, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया और क्रिस मॉरिस को बल्ले से अपना योगदान बढ़ाना होगा। इस बीच राजस्थान के लिए बुरी खबर यह है कि टीम के बल्लेबाज लियम लिविंगस्टोन ने बायो बबल के कारण हुई थकान के कारण लीग से बाहर निकलने का फैसला किया है।

रॉयल्स को एकजुट प्रदर्शन की जरूरत

रॉयल्स की टीम अपने तीन मैचों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज कर पाई है। पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ हार के बाद संजू सैमसन की टीम छठे स्थान पर खिसक गई है। रॉयल्स एक टीम के रूप में प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले मैच में शानदार शतक से टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था, लेकिन जीत नहीं दिला पाए। दिल्ली के खिलाफ डेविड मिलर और क्रिस मौरिस की बदौलत टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म