न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2021 : पंजाब टीम ने थामा कोहली ब्रिगेड का विजय रथ, हरप्रीत रहे एक्स फैक्टर

टॉस गंवाकर पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। जवाब में आरसीबी आठ विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना पाई। पंजाब के लिए केएल राहुल और युवा हरप्रीत बरार जीत के हीरो रहे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 01 May 2021 11:43:20

IPL 2021 : पंजाब टीम ने थामा कोहली ब्रिगेड का विजय रथ, हरप्रीत रहे एक्स फैक्टर

बीते दिन IPL 2021 सीजन का 26वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगललोर (RCB) के बीच मैच खेला गया था जिसमें पंजाब टीम ने जीत दर्ज कर कोहली ब्रिगेड का विजय रथ थामा हैं। टॉस गंवाकर पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। जवाब में आरसीबी आठ विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना पाई। पंजाब के लिए केएल राहुल और युवा हरप्रीत बरार जीत के हीरो रहे। केएल राहुल ने 57 गेंद में नाबाद 91 रन ठोके। हरप्रीत बरार ने भी 17 गेंद में 25 रन पीट दिए। हरप्रीत बरार ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन सबसे बड़े विकेट चटकाए।

राहुल-गेल की साझेदारी

इससे पूर्व बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर उतरी पंजाब की टीम के ओपनर प्रभसिमरन सिंह महज सात रन ही बना पाए। राहुल और क्रिस गेल (46 रन, 24 गेंद) ने दूसरे विकेट पर 80 रन की साझेदारी की। पंजाब का मध्यक्रम चरमरा गया वर्ना स्कोर और बेहतर हो सकता था। सातवें क्रम पर उतरे हरप्रीत बरार(25*) ने लोकेश राहुल के साथ नाबाद 61 रन जोड़े। राहुल ने अपनी 57 गेंदों की पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। बरार ने 17 गेंदों की पारी में दो छक्के और एक चौका लगाया।

राहुल-बरार ने आखिरी 4 ओवर में 60 रन जोड़े

पंजाब के लिए राहुल, गेल और बरार ने शानदार पारी खेली। राहुल ने IPL में 25वीं फिफ्टी लगाई। वे 57 बॉल पर 91 रन बनाकर नॉटआउट रहे। वहीं, हरप्रीत ने 17 बॉल पर 25 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने राहुल के साथ 32 बॉल पर 61 रन की नाबाद पार्टनरशिप की। गेल ने 24 बॉल पर 46 रन बनाए। राहुल-बरार ने आखिरी 4 ओवर में 60 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 179 रन तक पहुंचाया।

हर्षल के आखिरी ओवर में 22 रन जड़े

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी बेंगलुरु के लिए आखिरी ओवर हर्षल पटेल ने डाला। हर्षल एक बार फिर महंगे साबित हुए और इस ओवर में पंजाब के गेंदबाजों ने 22 रन जड़े। इसमें 2 छक्के और 2 चौके शामिल हैं। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जडेजा ने हर्षल के आखिरी ओवर में 37 रन जड़े थे।

सिर्फ 5 स्पेशलिस्ट बैट्समैन की रणनीति बेंगलुरु पर पड़ी भारी

बेंगलुरु के लिए सिर्फ 5 स्पेशलिस्ट बैट्समैन के साथ मैदान पर उतरने की रणनीति काम नहीं आ रही है। पिछले मुकाबले में भी दिल्ली के खिलाफ सिर्फ एक रन से मैच जीत सकी थी। वहीं, चेन्नई के खिलाफ उसे करारी हार का सामना करना पड़ा था। कोहली, मैक्सवेल और डिविलियर्स का बल्ला नहीं चलने की सूरत में बेंगलुरु सीजन में अब तक एक मैच भी नहीं जीत सकी है।

कोहली की धीमी पारी से टीम पर दबाव बढ़ा

180 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलुरु टीम की ओपनिंग खराब रही। 19 रन पर टीम का पहला विकेट गिरा। राइली मेरिडिथ ने देवदत्त पडिक्कल को क्लीन बोल्ड किया। वे 6 बॉल पर 7 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने रजत पाटीदार के साथ मिलकर बेंगलुरु की पारी को संभाला। इन दोनों ने 46 बॉल पर 43 रन की पार्टनरशिप की। हालांकि, रन रेट बढ़ाने के चक्कर में विराट अपना विकेट गंवा बैठे। विराट 34 बॉल पर 35 रन बनाकर आउट हुए।

बिश्नोई की शानदार गेंदबाजी

पंजाब के लिए हरप्रीत के बाद बिश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने भी लगातार 2 बॉल पर 2 विकेट लिए। बिश्नोई ने 16वें ओवर में शाहबाज अहमद और डेनियल सैम्स को पवेलियन भेजा। शाहबाज 8 और सैम्स 3 रन बनाकर आउट हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म