न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB vs SRH : हैदराबाद ने आखिरी चार ओवर में गंवाया मैच, शाहबाज ने पलट दी बाजी

बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच खेला गया जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Apr 2021 11:33:55

RCB vs SRH : हैदराबाद ने आखिरी चार ओवर में गंवाया मैच, शाहबाज ने पलट दी बाजी

बीते दिन बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मैच खेला गया जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 9 विकेट गंवाकर 143 रन ही बना पाई। बैंगलोर की तरफ से शाहबाज अहमद सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने दो ओवर में सात रन देकर तीन विकेट चटकाए। वहीं हर्षल पटेल और सिराज ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।

RCB की लगातार दूसरी जीत, SRH टीम दूसरा मैच हारी

विराट की टीम ने सीजन के अपने पहले मुकाबले में 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को हराया था। यह टीम की लगातार दूसरी जीत है। RCB 4 पॉइंट्स के टेबल में भी टॉप पर पहुंच गई है। वहीं, डेविड वॉर्नर की हैदराबाद टीम को कोलकाता नाइटराइडर्स के बाद अब बेंगलुरु के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद 2 मैच में 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। इसके साथ ही विराट ने पिछले सीजन में हैदराबाद से एलिमिनेटर में मिली हार का बदला भी ले लिया।

शाहबाज अहमद ने एक ओवर में झटके 3 विकेट

जब वॉर्नर आउट हुए तब तक हैदराबाद के 13.2 ओवरों में 96 रन बना चुका था। मनीष पांडे और बेयरस्टो ने मिलकर टीम को 100 रनों का आंकड़ा पार कराया तो लगा हैदराबाद आसानी से जीत जाएगी, लेकिन शाहबाज अहमद ने 17वें ओवर में दोनों को लगातार दो गेंदों में चलता करते हुए मैच में रोमांच ला दिया। इसी ओवर में उन्होंने अब्दुल समद (0) को भी आउट किया। मनीष ने 39 गेंदों में 38 रन बनाए तो बेयरस्टो ने 13 गेंदों में 12 रन की पारी खेली।

वॉर्नर ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

हैदराबाद की ओर से वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। मैच में 11 रन बनाते ही वॉर्नर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे बेंगलुरु टीम के खिलाफ किसी भी टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। धोनी ने RCB के खिलाफ 833 रन बनाए थे। वॉर्नर के नाम 877 रन हैं। सुरेश रैना 755 रन के साथ तीसरे, रोहित शर्मा 716 रन के साथ चौथे और गौतम गंभीर 713 रन के साथ इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं।

होल्डर ने तोड़ी साझेदारी

दोनों ने 44 रन की साझेदारी की लेकिन होल्डर ने कोहली का कीमती विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा। एबी डिविलियर्स के आने के बाद सनराइजर्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने फिर स्पिनरों को गेंद सौंपी। लेग स्पिनर राशिद ने उन्हें कवर्स में वॉर्नर के हाथों लपकवाकर पवेलियन भेजा। राशिद ने वॉशिंगटन सुंदर (आठ) के रूप में दूसरा विकेट लिया। मैक्सवेल ने आखिरी तीन ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

मैक्सवेल की 2016 के बाद IPL में पहली फिफ्टी

मैक्सवेल ने करीब 5 साल बाद IPL में पहली फिफ्टी लगाई। मैक्सवेल ने पिछली बार 2016 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी। हैदराबाद की ओर से सीजन का पहला मैच खेल रहे होल्डर ने 3 विकेट लिए। उन्होंने विराट कोहली, मैक्सवेल और जेमिसन का विकेट लिया। वहीं, राशिद खान को 2 विकेट मिला। उन्होंने एबी डिविलियर्स और वॉशिंगटन सुंदर को आउट किया।

विराट और मैक्सवेल ने नदीम के 11वें ओवर में 22 रन बनाए

विराट और मैक्सवेल ने चेन्नई के स्पिनिंग ट्रैक पर स्पिनर को ही टारगेट किया। बेंगलुरु की पारी के 11वें ओवर में शहबाज नदीम गेंदबाजी कर रहे थे। मैक्सवेल ने पहले 3 गेंद पर 2 छक्के और 1 चौका लगाया। इसके बाद विराट ने भी एक चौका लगाया। दोनों ने 2 सिंगल के साथ इस ओवर में कुल 22 रन बनाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब