न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RJD संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला, लालू प्रसाद यादव करेंगे राजद में सीटों का बंटवारा

बुधवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद की संसदीय बोर्ड की हुई बैठक में टिकट बंटवारे के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अधिकृत किया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 20 Mar 2024 4:47:46

RJD संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला, लालू प्रसाद यादव करेंगे राजद में सीटों का बंटवारा

पटना। बुधवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद की संसदीय बोर्ड की हुई बैठक में टिकट बंटवारे के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अधिकृत किया गया।

बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए राजद के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि राजद संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद निर्णय लिया गया है कि लालू प्रसाद यादव गठबंधन पर सीटों का और उम्मीदवारों के नामों का फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के अलावा अन्य राज्यों में भी जहां इंडिया गठबंधन के तहत राजद के उम्मीदवार होंगे, उसका नाम भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही तय करेंगे।

इस बैठक की अध्यक्षता राज्य संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने की। बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीवारों के नाम पर अंतिम निर्णय लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को अधिकृत किया गया और इसकी अनुशंसा राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड से की गई। वहीं, इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता लालू प्रसाद ने की। इस बैठक में राज्य संसदीय बोर्ड की अनुशंसा को मंजूरी प्रदान की गई।

ज्ञातव्य है कि अभी तक महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला फाइनल नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि एक दो दिनों में कांग्रेस और आरजेडी की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जा सकती है। दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर अहम बैठक भी हुई है।

दो दिन पहले राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत अंतिम दौरे में है और एक दो सीटों को लेकर जो मतभेद हैं, उन्हें दो से तीन दिनों में सुलझा लिया जाएगा। इससे पहले तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि वे महागठबंधन में एनडीए से पहले सीट शेयरिंग का मसला सुलझा लिया जाएगा। हालांकि एनडीए हो या महागठबंधन, अभी भी गतिरोध बना हुआ है और सीट शेयरिंग का मसला इतनी आसानी से हल होता नहीं दिख रहा है।

इससे पहले जो खबरें आई थीं, उसके अनुसार राजद 30 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है तो वह कांग्रेस को 7 और वाम दलों को केवल 3 सीटें देने के पक्ष में है। इस तरह राजद को लेकर यह कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़ने के बाद के हालात में सारा फायदा खुद हजम करना जाना चाहता है। नीतीश कुमार के रहते राजद और जेडीयू के 15-15 सीटों पर लड़ने की बात कही जा रही थी। अब नीतीश कुमार एनडीए में चले गए हैं तो राजद खुद 30 सीटों पर लड़ने की सोच रहा है। यही बात कांग्रेस और वामदलों की नाराजगी का कारण बन रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप