न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं, देश के लोग ही मेरे उत्तराधिकारी: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उन सवालों का जवाब दे दिया जिसमें बार-बार यह पूछा जा रहा था कि उनका उत्तराधिकारी कौन है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 May 2024 2:20:37

मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं, देश के लोग ही मेरे उत्तराधिकारी: PM मोदी

महाराजगंज (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उन सवालों का जवाब दे दिया जिसमें बार-बार यह पूछा जा रहा था कि उनका उत्तराधिकारी कौन है। जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपनी चुनावी सभाओं में हर बार यह बोला है कि यदि भाजपा की फिर से सरकार बनी तो पीएम नरेंद्र मोदी बीच में ही छोड़ सकते हैं और अमित शाह को कमान सौंप सकते हैं। आज बिहार के महाराजगंज में चुनावी सभा में बोलते हुए इशारों इशारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात जवाब दिया कि मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं है। देश के लोग ही मेरे उत्तराधिकारी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस रैली में कहा कि बिहार राजेंद्र प्रसाद की धरती है, लेकिन आरजेडी और कांग्रेस ने इसकी पहचान वसूली के लिए बना दी है। प्रधानमंत्री ने इस रैली में आए लोगों से अपील की कि आप लोग गांव-गांव जाएं और लोगों से कहें कि हम मोदी जी की तरफ से आए हैं। उन्हें बताएं कि कैसे एनडीए की सरकार फिर से बनी तो उन्हें आवास मिलेंगे। ये आवास घर की महिला मुखिया के नाम पर होंगे। आने वाले 5 साल बिहार की समृद्धि लेकर आने वाले हैं। हमारी बहनें अब ड्रोन पायलट बनेंगी और वे ड्रोन से खेती करके पायलट बनें, हमने ऐसी योजना बनाई है। हमारी गारंटी है कि तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस रैली में जनता से साफ कहा कि वे कैंडिडेट न देखें बल्कि पीएम का चुनाव करें। उन्होंने कहा कि आपका यह वोट सिर्फ सांसद चुनने के लिए नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री चुनने के लिए भी है। उन्होंने इस दौरान जनता से यह भी अपील की कि आप लोग सबको कहना है कि अपने मोदी जी आए थे और उन्होंने आपसे जय श्रीराम कहा है। क्या आप लोग मेरा जयश्री राम हर घर तक पहुंचा देंगे।

INDIA अलायंस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग सहन नहीं कर सकते कि देश की जनता अगले 5 साल के लिए फिर से चुनने जा रही है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे 4 जून की तारीख नजदीक आ रही है, इन लोगों की ओर से मुझे मिलने वाली गालियां भी बढ़ती जा रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आपने बच्चों के भविष्य, विकसित बिहार और विकसित भारत के लिए यह सरकार बहुत जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप