न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोल वसूली में नया रिकॉर्ड, Top 10 टोल प्लाजा ने 5 साल में जुटाए 14,000 करोड़ रुपये

भारत में हाईवे निर्माण के साथ टोल प्लाजा की कमाई भी तेजी से बढ़ रही है। बीते 5 वर्षों में टॉप 10 टोल प्लाजा ने 14,000 करोड़ रुपये से अधिक वसूले हैं, जिसमें वडोदरा-भरूच स्थित भरथना टोल प्लाजा ने सबसे ज्यादा 2,043.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जानें अन्य प्रमुख टोल प्लाजा की कमाई।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 10:45:54

टोल वसूली में नया रिकॉर्ड, Top 10 टोल प्लाजा ने 5 साल में जुटाए 14,000 करोड़ रुपये

देश में लगातार हाईवे निर्माण के साथ-साथ टोल प्लाजा की कमाई में भी भारी बढ़ोतरी हो रही है। चाहे जीटी रोड हो या देश का सबसे लंबा हाईवे, हर जगह टोल वसूली के आंकड़े नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते पांच वर्षों में भारत के टॉप 10 टोल प्लाजा ने कुल 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। सबसे ज्यादा टोल कलेक्शन करने वाला टोल प्लाजा गुजरात के वडोदरा-भरूच के बीच NH-48 पर स्थित भरथना टोल प्लाजा है, जिसने पिछले पांच वर्षों में 2,043.81 करोड़ रुपये की वसूली की। अकेले 2023-24 में इसकी कमाई 472.65 करोड़ रुपये रही। इसके बाद राजस्थान का शाहजहांपुर टोल प्लाजा (NH-48, गुड़गांव-कोटपुतली-जयपुर खंड) दूसरे स्थान पर है, जहां से पिछले पांच सालों में 1,884.46 करोड़ रुपये का टोल कलेक्ट हुआ। तीसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल के जलाधुलागोरी टोल प्लाजा (NH-16, धनकुनी-खड़गपुर खंड) ने 1,538.91 करोड़ रुपये की वसूली की। उत्तर प्रदेश के बाराजोर टोल प्लाजा (NH-19, इटावा-चकेरी खंड) ने 1,480.75 करोड़ रुपये के टोल कलेक्शन के साथ चौथा स्थान हासिल किया। भारत के सबसे लंबे हाईवे NH-44 के पानीपत-जालंधर खंड पर स्थित घरौंदा टोल प्लाजा पांचवें स्थान पर रहा, जिसने 1,314.37 करोड़ रुपये की कमाई की।

देश के टॉप 10 टोल प्लाजा

पिछले पांच वर्षों में भारत के प्रमुख टोल प्लाजा ने हजारों करोड़ रुपये की वसूली की है। यहां देश के टॉप 10 टोल प्लाजा की सूची दी गई है, जिनका नेशनल हाईवे और टोल कलेक्शन के आधार पर विश्लेषण किया गया है।

टोल प्लाजा - स्टेट नेशनल हाईवे - पांच साल का कलेक्शन (करोड़ रुपए में)

भरथना - गुजरात - NH 48 - 2,043.81
शाहजहांपुर -राजस्थान - NH 48 - 1,884.46
जलाधुलागोरी - पश्चिम बंगाल - NH 16 - 1,538.91
बाराजोर - उत्तर प्रदेश- NH 19- 1,480.75
घरोंडा- हरियाणा- NH 44- 1,314.37
चोर्यासी- गुजरात- NH 48- 1,272.57
ठिकरिया/जयपुर- राजस्थान- NH 48- 1,161.19
एलएंडटी कृष्णगिरी थोपुर- तमिलनाडु- NH 44- 1,124.18
नवाबगंज- उत्तर प्रदेश- NH 25- 1,096.91
सासाराम- बिहार- NH 2- 1,071.36

ये टोल प्लाजा भी कमाई में किसी से कम नहीं

टॉप-10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टोल प्लाजा की सूची में कई और बड़े टोल प्लाजा शामिल हैं। इनमें गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और बिहार के टोल प्लाजा प्रमुख हैं। इनमें गुजरात में एनएच-48 के भरूच-सूरत खंड पर स्थित चोर्यासी टोल प्लाजा, राजस्थान में एनएच-48 के जयपुर-किशनगढ़ खंड पर स्थित ठिकरिया/जयपुर टोल प्लाजा, तमिलनाडु में एनएच-44 के कृष्णगिरी-थुंबीपदी खंड पर स्थित एलएंडटी कृष्णगिरी थोपुर टोल प्लाजा, उत्तर प्रदेश में एनएच-25 के कानपुर-अयोध्या खंड में स्थित नवाबगंज टोल प्लाजा, और बिहार में एनएच-2 के वाराणसी-औरंगाबाद खंड पर स्थित सासाराम टोल प्लाजा शामिल हैं। अगर राज्यों के हिसाब से देखा जाए, तो टॉप-10 लिस्ट में गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के दो-दो टोल प्लाजा शामिल हैं, जबकि हरियाणा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और बिहार से एक-एक टोल प्लाजा इस सूची में जगह बनाने में सफल रहा है।

1,063 टोल प्लाजा से 1.93 लाख करोड़ की कमाई

पिछले पांच वर्षों में देश के 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टोल प्लाजा ने कुल 13,988.51 करोड़ रुपए का टोल कलेक्शन किया है। यह देशभर के सभी टोल प्लाजा की कुल कमाई का 7% से अधिक है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के आंकड़ों के अनुसार, 2019-20 से 2023-24 के बीच सभी टोल प्लाजा ने मिलकर 1.93 लाख करोड़ रुपए यूजर फीस (टोल) के रूप में एकत्र किए। इस दौरान 2023-24 में सबसे अधिक 55,882 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ। अगर औसत कलेक्शन की बात करें, तो हर टोल प्लाजा का औसत कलेक्शन 190 करोड़ रुपए रहा, जबकि शीर्ष-10 टोल प्लाजा का औसत कलेक्शन करीब 1,400 करोड़ रुपए था। वर्तमान में, देशभर में कुल 1,063 टोल प्लाजा हैं, जिनमें से 457 टोल प्लाजा का निर्माण पिछले पांच वर्षों में किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं