न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: टोंक में गर्भवती पत्नी और पति की सड़क हादसे में मौत, सालभर पहले हुई थी शादी

राजस्थान के टोंक जिले के उनियारा थाना क्षेत्र में अपनी गर्भवती पत्नी को सआदत अस्पताल में डॉक्टर को दिखाकर ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि गर्भवती पत्नी गंभीर घायल हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jan 2023 1:46:39

राजस्थान: टोंक में गर्भवती पत्नी और पति की सड़क हादसे में मौत, सालभर पहले हुई थी शादी

राजस्थान के टोंक जिले के उनियारा थाना क्षेत्र में अपनी गर्भवती पत्नी को सआदत अस्पताल में डॉक्टर को दिखाकर ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि गर्भवती पत्नी गंभीर घायल हो गई। बाइक अनियंत्रित होने की वजह से यह हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उनियारा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने पत्नी को टोंक रेफर कर दिया, जबकि पति के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया। टोंक अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। पत्नी के शव को टोंक अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। दंपती के पास मिले अस्पताल के दस्तावेज से इनकी पहचान हुई थी।

भास्कर की खबर के अनुसार ASI रतन लाल ने बताया कि बूंदी जिले के देई थाना क्षेत्र के बांसी निवासी सीताराम कालबेलिया (27) पुत्र ओमप्रकाश की पत्नी लाछा देवी (24) गर्भवती थी और कुछ दिन बाद उसकी डिलीवरी होनी थी। पेट में दर्द होने पर सीताराम अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाने के लिए आया था। डॉक्टर ने चैकअप के बाद कुछ जांचें कराने के लिए उनको गुरुवार को भी बुलाया था। ऐसे में ओमप्रकाश ने सोचा कि रात अपने ससुराल सूंथड़ा में रुक जाएंगे और गुरुवार को यहीं से डॉक्टर को दिखाने के लिए टोंक चले जाएंगे। इस दौरान रास्ते में टोंक-सवाई माधोपुर नेशनल हाईवे पर बेसकी गांव के पास अज्ञात कारणों के चलते रोड पर गिर पड़े।

ASI ने बताया कि हादसे के बाद पत्नी रोड किनारे झाड़ियों में मिली थी, जिसके सिर समेत अन्य जगह गंभीर चोटें थी। वहीं पति सड़क पर ही गिरा था और उसके सिर में गंभीर चोट की वजह से काफी खून बह चूका था। पति की मौके पर ही मौत हो गई थी। अभी यह पता नहीं लग पाया है कि हादसा किसी वाहन के टक्कर मारने से हुआ है या इनकी बाइक किसी मवेशी से टकरा गई थी। उन्होंने बताया कि दंपती की शादी एक साल पहले हुई थी और दोनों ही मजदूरी करते थे। मौके से कोई हेलमेट नहीं मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट