न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

26 की उम्र में सांसद, 32 में मंत्री और 40 की उम्र में उपमुख्यमंत्री ...सचिन पायलट को क्या नहीं दिया: कांग्रेस

सचिन पायलट को छोटी उम्र में जो राजनीतिक ताकत दी गई, शायद किसी को नहीं दी गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Jul 2020 2:23:26

26 की उम्र में सांसद, 32 में मंत्री और 40 की उम्र में उपमुख्यमंत्री ...सचिन पायलट को क्या नहीं दिया: कांग्रेस

कांग्रेस से बगावत का खामियाजा सचिन पायलट को भुगतना पड़ा। पायलट को मनाने की तमाम कोशिशें फेल होने के बाद कांग्रेस ने एक्शन लेते हुए सचिन को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसका ऐलान किया। पायलट के खिलाफ लिए गए एक्शन की जानकारी देते हुए सुरजेवाला ने तीखे अंदाज में ये भी याद दिलाया कि सचिन पायलट को कम उम्र में ही पार्टी ने बहुत कुछ दिया है।

उन्होंने कहा, 'सचिन पायलट को छोटी उम्र में जो राजनीतिक ताकत दी गई, शायद किसी को नहीं दी गई। 2003 में सचिन पायलट राजनीति में आए, इसके बाद 26 साल की उम्र में 2004 में उन्हें कांग्रेस ने सांसद बनाया। 32 साल की उम्र में केंद्र में मंत्री बनाया। 34 साल की उम्र में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। 40 साल की उम्र में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी है। इतने कम समय में किसी को प्रोत्साहित करने का यही मतलब है कि सोनिया और राहुल का आशीर्वाद उनके साथ है।'

जयपुर में सीएम आवास में बैठक खत्म होने के बाद सुरजेवाला ने कहा, 'हमें एक बात का खेद है कि उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट व कुछ विधायक और मंत्री दिग्भ्रमित होकर बीजेपी के षडयंत्र में आकर कांग्रेस सरकार गिराने में शामिल हो गए।'

सुरजेवाला ने आगे कहा, 'सोनिया गांधी जी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में सचिन पायलट व दूसरे साथी मंत्री, विधायकों से लगातार संपर्क करने की कोशिश की। कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट से आधा दर्जन बार बात की। CWC के दो सदस्यो ने पायलट से दर्जनों बार बात की। केसी वेणुगोपाल ने कई बार बात की। सोनिया जी और राहुल जी की ओर से हमने भी अपील की कि सारे दरवाजे खुले हैं। अगर आपका मतभेद है तो कांग्रेस नेतृत्व को बताइए, हम बैठकर सुलझाएंगे।'

बता दे, सचिन पायलट की जगह पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। उधर, गणेश गोगरा विधायक को प्रांत युवा कांग्रेस का और हेम सिंह शेखावत को प्रदेश सेवा दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने पहुंंचे। उन्हें विधायक दल की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन