न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: इन्दिरा गाँधी शहरी रोज़गार गारंटी योजना के तहत 89,244 लोगों को मिला काम

जयपुर, 29 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर शहर में रहने वाले ज़रूरतमंद, ग़रीब, बेरोज़गार परिवारों की आजीविका तथा उनके जीवनस्तर में सुधार लाने के लिए उन्हें मनरेगा योजना की तर्ज पर 100 दिन का रोज़गार उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Nov 2022 6:42:05

राजस्थान: इन्दिरा गाँधी शहरी रोज़गार गारंटी योजना के तहत 89,244 लोगों को मिला काम

जयपुर, 29 नवम्बर। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर शहर में रहने वाले ज़रूरतमंद, ग़रीब, बेरोज़गार परिवारों की आजीविका तथा उनके जीवनस्तर में सुधार लाने के लिए उन्हें मनरेगा योजना की तर्ज पर 100 दिन का रोज़गार उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस योजना के अन्तर्गत रोजगार प्राप्त कर चुकी,जिला अजमेर चौरासीवास, निवासी श्रीमती बादामी देवी और श्रीमती शहनाज अपने अभावग्रस्त जीवन को पीछे छोड़कर सम्मान के साथ जीवन यापन कर रही हैं। श्रीमती बादामी बताती हैं कि इन्दिरा गाँधी शहरी रोज़गार गारंटी योजना से उन्हें रोजगार मिला है। इससे पहले उनके पास कोई काम नहीं था, पति का देहान्त हो जाने और कोविड के कारण बादामी के घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गयी थी, आय का कोई अन्य जरिया अब उनके पास नहीं होने से जीवनयापन अत्यंत कठिन हो गया था।

शहनाज की मुश्कीलें भी हुई दूर

इसी प्रकार अजमेर निवासी शहनाज ने बताया कि उनके पति को शराबखोरी की लत थी । आर्थिक तंगी के चलते दो वक्त का भोजन जुटाना भी मुश्किल हो गया था। शहनाज को अपने आस-पास रहने वाले लोगों से पता चला कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शहरी गरीबों के लिए रोजगार योजना लेकर आये हैं। इस योजना से श्रीमती शहनाज ने रोजगार के लिए आवेदन किया। आवेदन के 15 दिन बाद ही उन्हें 100 दिन का काम मिल गया ।जहां उन्हें प्रतिदिन के 259 रुपए दैनिक मजदूरी मिलती है। मजदूरी का भुगतान सीधे उनके खाते में हर पखवाड़े आ जाता है। योजना के लिए श्रीमती शहनाज ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना गरीब ,जरुरतमंद के लिए बेहतरीन योजना जिससे आत्म सम्मान के साथ जीवनयापन सुगमता से किया जा रहा है।

आवेदन के 15 दिन में मिला काम

योजना के तहत श्रीमती बादामी को आवेदन करने के 15 दिन बाद ही जल संरक्षण के अंतर्गत 100 दिन का काम मिल गया और वह श्रमिक मजदूर के रुप में काम करने लगी जहां उन्हें प्रतिदिन 259 रुपए दैनिक मजदूरी मिलती थी जो हर पखवाडे़ सीधे खाते में आ जाती थी । जिससे उन्हें घर का खर्च चलाने में काफी आसानी होने लगी और बादामी अपना जीवन सुख-शांति के साथ व्यतीत करने लगी। बादामी देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की इस योजना से उन्हें ऐसी कठिन परिस्थिति में रोजगार मिला है इसके लिए राज्य सरकार का तहे दिल से आभार।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट