Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

युवा सपने देखें और लक्ष्य बनाएं, हम आपके साथ हैं : CM गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई गंभीर समस्या है, लेकिन राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं के सपने साकार करने में कोई कमी नहीं आने देगी। शिक्षा, रोजगार और युवा केंद्रित राज्य नीतियों से उन्हें संबल प्रदान किया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 30 Nov 2022 6:12:59

युवा सपने देखें और लक्ष्य बनाएं, हम आपके साथ हैं : CM गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई गंभीर समस्या है, लेकिन राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं के सपने साकार करने में कोई कमी नहीं आने देगी। शिक्षा, रोजगार और युवा केंद्रित राज्य नीतियों से उन्हें संबल प्रदान किया जा रहा है। जोधपुर तथा जयपुर के बाद बीकानेर का मेगा जॉब फेयर इसी सोच का परिणाम है। युवाओं में आत्मविश्वास और इंटरव्यू दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ऐसे जॉब फेयर अब हर जिले में कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा सपने देखें और भविष्य के लिए लक्ष्य बनाएं। राज्य सरकार सदैव आपके साथ है।

गहलोत बुधवार को बीकानेर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में मेगा जॉब फेयर के अंतिम दिन युवाओं को संबोधित कर रहे थे। कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की ओर से आयोजित फेयर में उन्होंने कहा कि युवाओं को राजकीय और निजी क्षेत्र में रोजगार प्रदान कराना हमारी प्राथमिकता में है। हाल ही में इन्वेस्ट राजस्थान में 11 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं, जिनसे राज्य में 10 लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे। सरकार द्वारा अभी राजकीय क्षेत्र में 1.35 लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं। लगभग 1.25 लाख प्रक्रियाधीन हैं तथा 1 लाख और देने की घोषणा की गई है। ऐसे में रोजगार देने में राजस्थान पूरे देश में अग्रणी राज्य बन गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति कुशल मानव संसाधन बने, हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़े, यह सरकार की प्राथमिकता है इसके लिए और अधिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य का भार युवाओं के कंधों पर है। नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए रोजगार उपलब्ध करवाने हेतु राज्य में सकारात्मक माहौल तैयार किया जा रहा है।
राज्य की 5 योजनाएं देश में लागू करे केन्द्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरे देश में चर्चा है। प्रधानमंत्री राज्य सरकार द्वारा लागू ओल्ड पेंशन स्कीम, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और उड़ान योजना को देशभर में लागू करें ताकि आमजन को आर्थिक और सामाजिक संबल मिल सके। श्री गहलोत ने प्रधानमंत्री से पेंशन पॉलिसी बनाने का आग्रह किया।

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों से बढ़ा आत्मविश्वास


मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी सोच, बेहतर शिक्षा के लिए प्रदेश में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की शुरूआत की गई, जिससे गरीब तबके के विद्यार्थियों को शुरू से ही अंग्रजी में पढ़ने का मौका मिल रहा है। इससे उनका और परिवार का आत्मविश्वास बढ़ा है। वहीं, राज्य सरकार द्वारा किसानों को बिजली बिलों में भी राहत प्रदान की गई है। इससे 8 लाख किसानों के बिल शून्य हो गए है। शहरी उपभोक्ताओं को भी बिलों में काफी छूट मिली है।

26 जनवरी से शहरी ओलंपिक खेलों की शुरूआत

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक से राजस्थान में खेलों का माहौल बना है। इनमें हर वर्ग के लगभग 30 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। अब राज्य सरकार द्वारा 26 जनवरी से शहरी ओलंपिक खेलों की भी शुरूआत की जाएगी। युवाओं को दिए जॉब ऑफर लैटर

मुख्यमंत्री ने जॉब फेयर में अच्छे पैकेज प्राप्त करने वाले युवाओं को जॉब ऑफर लैटर देकर सम्मानित किया। उन्होंने जॉब फेयर में प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए युवाओं से संवाद किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि जॉब फेयर में लगभग 33 हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें 1700 से अधिक युवाओं को मौके पर ही विभिन्न कंपनियों द्वारा ऑफर लैटर दिए गए। उन्होंने 10 सर्वश्रेष्ठ कार्य नियोक्ता संस्थाओं व कंपनियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान पोर्टिया मेडिकोज व 2050 हेल्थ केयर के साथ एम.ओ.यू. किया गया, जिससे राज्य में 10 हजार रोजगार सृजित होंगे। श्री गहलोत ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान राशि के चेक भी वितरित किये।

कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बेरोजगारों को 4000-4500 रुपये भत्ता दिया जा रहा है। उन्हें संबल देने के साथ ही नौकरियां देने में भी प्रदेश अग्रणी रहा है। बीकानेर से पहले जोधपुर और जयपुर जॉब फेयर में हजारों युवाओं को ऑफर लैटर मिलना ही राज्य सरकार की युवाओं के भविष्य के प्रति सोच को दर्शाता है।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंदराम मेघवाल, संभागीय आयुक्त नीरज के. पवन, कौशल, उद्यमिता एवं रोजगार विभाग के शासन सचिव पी.सी. किशन, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी एवं युवा उपस्थित थे।

गांधी संस्थागत वन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में पारिवारिक वानिकी के अंतर्गत विकसित गांधी संस्थागत वन का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने प्रदेशभर में संचालित पारिवारिक वानिकी गतिविधियों, वानिकी संबंधित नवाचारों एवं गांधी वनों के छाया चित्रों का अवलोकन कर पौधारोपण किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका