न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: भरतपुर में आपसी रंजिश में चली गोलियां, 3 की मौत

भरतपुर के भुसावर थाना इलाके के पथैना गांव में गुरुवार शाम को आपसी रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। 10 मिनट तक बाजार में गोलियां चलती रही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Oct 2022 8:55:04

राजस्थान: भरतपुर में आपसी रंजिश में चली गोलियां, 3 की मौत

भरतपुर के भुसावर थाना इलाके के पथैना गांव में गुरुवार शाम को आपसी रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। 10 मिनट तक बाजार में गोलियां चलती रही। गोली लगने से पिता और उसके दो बेटों की मौत हो गई। मरने वालों में एक RAC का जवान है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहलवानी को लेकर रंजिश चल रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार पथैना गांव के विजेंद्र सिंह (55) के बेटे हेमू (28) और किशन (24) गुरुवार दोपहर खेड़ली के बाजार गए थे। बाजार में घूमने के लिए मोहन सिंह का बेटा सतेंद्र (21) भी गया हुआ था। बाजार में हेमू, किशन और सतेंद्र के बीच कहासुनी हो गई। हेमू और किशन ने सतेंद्र के साथ मारपीट कर डाली। सतेंद्र ने घर आकर यह बात अपने पिता और छोटे भाई धर्मेंद्र को बताई। इसके बाद सतेंद्र और धर्मेंद्र, हेमू और किशन से भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चली और फायरिंग हुई। लोगों ने बताया कि करीब 10 मिनट तक दोनों पक्षों में फायरिंग हुई। लोगों ने डर के कारण अपने घरों के गेट बंद कर लिए।

फायरिंग में विजेंद्र, उसके बड़े बेटे हेमू और छोटे बेटे किशन की मौत हो गई। किशन RAC में तैनात था। दूसरे पक्ष से धर्मेंद्र की गर्दन में गोली लग गई। इसके बाद घायलों को भुसावर हॉस्पिटल लेकर गए। जहां से उन्हें भरतपुर आरबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। फिलहाल विजेंद्र, हेमू और किशन के शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया है। सुबह तीनों के शवों का पोस्टमाॅर्टम करवाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट