न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अग्निपथ प्रोटेस्ट: बिहार से उठा विरोध पहुंचा राजस्थान, सीकर-जोधपुर में हंगामा, 20 जून को दिल्ली कूच की चेतावनी

केंद्र सरकार की अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में बिहार से उठा विरोध प्रदर्शन यूपी, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों तक पहुंच गया है. राजस्थान के जोधपुर में आज गुरुवार को बड़ी संख्या में युवक एकाएक सड़क पर उतर गए. करीब 200 युवक नारेबाजी करते हुए नई सड़क की तरफ बढ़े।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Jun 2022 1:50:09

अग्निपथ प्रोटेस्ट:  बिहार से उठा विरोध पहुंचा राजस्थान, सीकर-जोधपुर में हंगामा, 20 जून को दिल्ली कूच की चेतावनी

केंद्र सरकार की अग्‍न‍िपथ योजना के विरोध में बिहार से उठा विरोध प्रदर्शन यूपी, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों तक पहुंच गया है. राजस्थान के जोधपुर में आज गुरुवार को बड़ी संख्या में युवक एकाएक सड़क पर उतर गए. करीब 200 युवक नारेबाजी करते हुए नई सड़क की तरफ बढ़े। यहां से जुलूस के रूप में युवक नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। फिलहाल युवक व पुलिस आमने-सामने डटे हैं और नारेबाजी का दौर जारी है। युवाओं ने बताया- केन्द्र की इस योजना से हमारे साथ धोखा हुआ है। अब सेना में ठेका कर्मियों के समान चार साल की नौकरी मिलेगी। दूसरी तरफ तीन साल से सेना भर्ती बंद होने के बावजूद युवा रोजाना भर्ती रैली की तैयारी में जुटे थे। ऐसे में केंद्र सरकार को इस योजना को बंद कर पहले की तरह भर्ती प्रक्रिया को शुरू करना चाहिए।

उधर, सीकर में भी अग्‍न‍िपथ योजना का विरोध करने के लिए आरएलपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने रैली निकाली. रैली के दौरान युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने आरोप लगाया कि योजना को लांच कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं करेंगे। रैली में युवाओं ने हाथों में डंडे ले रखे थे। सीकर में डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली गई। सीकर में करीब 60,000 युवा सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। करीब 12,000 युवा ओवरएज हो चुके हैं। युवा आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे हैं। 2020 तक हर साल सीकर से तीनों सेनाओं में करीब 2000 युवा नौकरी लगते थे। दो साल से यह आंकड़ा शून्य है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र डोरवाल ने कहा 2 साल बाद भर्ती निकाली, वह भी सिर्फ 4 साल की, यह अन्याय है। 20 जून को दिल्ली कूच कर जंतर-मंतर पर आंदोलन करेंगे।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी अजमेर इकाई के नेतृत्व में गुरुवार को रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शन में सेना भर्ती के अभ्यर्थी भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर रक्षा मंत्री द्वारा TOD (ट्यूर ऑफ ड्यूटी) लागू करने के निर्णय का क्रियान्वयन नहीं करने तथा सेना भर्ती रैलियों का आयोजन दो वर्ष की आयु में शिथिलता देते हुए पूर्व की भांति प्रारंभ करने की मांग रखी गई। इस दौरान जिला कलेक्ट्रेट पर पुलिस का भारी जाब्ता भी मौजूद रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट