न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट: 2 बच्चों सहित अब तक 5 की मौत, 20 परिवारों के 60 से ज्यादा लोग झुलसे

राजस्थान के जोधपुर से करीब 110 किलोमीटर दूर शेरगढ़ तहसील के भूंगरा गांव में शादी के घर में गुरुवार को हुए सिलेंडर ब्लास्ट में आज सुबह इलाज के दौरान 3 महिलाओं की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Dec 2022 9:49:21

जोधपुर सिलेंडर ब्लास्ट: 2 बच्चों सहित अब तक 5 की मौत, 20 परिवारों के 60 से ज्यादा लोग झुलसे

राजस्थान के जोधपुर से करीब 110 किलोमीटर दूर शेरगढ़ तहसील के भूंगरा गांव में शादी के घर में गुरुवार को हुए सिलेंडर ब्लास्ट में आज सुबह इलाज के दौरान 3 महिलाओं की मौत हो गई। गुरुवार को हुए इस हादसे में अब तक 2 बच्चों सहित कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि 40 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। सभी का जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप कच्छावा ने हादसे में गंभीर रुप से झुलसी 3 महिलाओं धापू कंवर, कंवरू और चंदन कंवर की आज हुई मौत की पुष्टि की है। इस भीषण हादसे में करीब 20 परिवारों के 60 से ज्यादा लोग झुलसे हैं। वहीं, दो घरों में शादियों की खुशियां मातम में बदल गई हैं। जब ब्लास्ट हुआ उस वक्त दूल्हा तैयार हो रहा था।

जिस समय हादसा हुआ उस दौरान दूल्हा सुरेंद्र सिंह और उसके परिवार के लोग बारात की तैयारी कर रहे थे। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। पूरा गांव परिवार की खुशी में शामिल होने आया हुआ था। तभी अचानक एक गैस सिलेंडर में लीकेज से आग भड़कती है और देखते ही देखते 5 सिलेंडर ब्लास्ट हो जाते हैं। इस ब्लास्ट में सुरेंद्र सिंह का पूरा घर तबाह हो गया। घर में जाे टैंट लगाया था वह भी जल गया। परिजनों ने बताया कि आंगन में बैठी महिलाओं पर एक गैस सिलेंडर आकर गिरा। ऐसे में कई महिलाएं झुलस गईं। दुल्हन के लिए जो शादी का जोड़ा रखा था वह भी इस आग में जल गया। परिवार के सदस्यों के अनुसार सुबह से गैस रिसाव की गंध आ रही थी। हलवाई ने भट्टी के पास के सिलेंडर तो चैक किए, लेकिन स्टोर के सिलेंडर चैक करना भूल गया। धीरे-धीरे गैस आंगन तक पहुंच गई और जैसे ही गैस भट्टी तक पहुंची तो चारों ओर आग फैल गई।

भट्टी के पास लगे सिलेंडर ने आग पकड़ ली और ब्लास्ट हो गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय घर का आंगन महिला-पुरुषाें से भरा था और बारात निकलने की तैयारी हो रही थी। आग इतने तेजी से फैली कि महिलाओं की साड़ियां उनसे बुरी तरह चिपक गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य दिलीप कछवाहा महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक राजश्री बैरवा को तुरन्त निर्देशित किया।

जगदीश मेले के साथ ही अस्पताल प्रशासन ने महात्मा गांधी अस्पताल के नवीन ओपीडी में 4 वार्ड खाली करवा कर उनको तुरंत बर्न यूनिट में तब्दील कर दिया। वहीं बर्न यूनिट से संबंधित सभी कर्मचारी डॉक्टर से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तुरंत छुट्टियां रद्द कर अस्पताल बुला लिया गया। हादसे में घायलों के अस्पताल पहुंचने से पहले अस्पताल उनके इलाज के लिए तत्पर नजर आया। वहीं जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता व एसपी अनिल कयाल घटनास्थल पर पहुंच गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट