Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर सम्पन्न, 56476 प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण, 3 हजार युवाओं को मिले ऑफर लेटर

जयपुर, 15 नवम्बर। युवाओं को निजी क्षेत्र की नामी कम्पनियों में रोजगार देने के उद्देश्य से आयोजित हुए दो दिवसीय मेेगा जॉब फेयर का मंगलवार को बिडला ऑडोटोरियम में समापन हो गया। मेले मे लगभग 3000 युवाओं को ऑफर लेटर दिए गए, जबकि 10 हजार प्रतिभागियों की शार्ट लिस्टिंग की प्रक्रिया जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Nov 2022 9:59:01

जयपुर में दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर सम्पन्न,  56476 प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण, 3 हजार युवाओं को मिले ऑफर लेटर

जयपुर, 15 नवम्बर। युवाओं को निजी क्षेत्र की नामी कम्पनियों में रोजगार देने के उद्देश्य से आयोजित हुए दो दिवसीय मेेगा जॉब फेयर का मंगलवार को बिडला ऑडोटोरियम में समापन हो गया। मेले मे लगभग 3000 युवाओं को ऑफर लेटर दिए गए, जबकि 10 हजार प्रतिभागियों की शार्ट लिस्टिंग की प्रक्रिया जारी है।

मेले में विभिन्न अंचलों से 56476 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। उत्साह से भरें इन युवाओं में रोजगार मेले में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इनमें से 15 नवम्बर को सांय 5 बजे तक 30 हजार से अधिक युवाओं को मेले में 70 से अधिक पंजीकृत नियोक्ताओं के साथ साक्षात्कार का अवसर मिला।
फेयर के पहले दिन राज्य सरकार द्वारा 6 बड़ी कम्पनियों के साथ एम.ओ.यू. साईन किये गये, जिससे लगभग 30 से 35 हजार युवाओं को रोजगार देने का मार्ग प्रशस्त हुआ। पहले ही दिन लगभग 16500 युवाओं का साक्षात्कार लेकर व 5000 से अधिक प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट कर लगभग 825 युवाओं को मौके पर ही प्लेसमेंट दिया गया। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सोमवार को 50 से अधिक युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर दिए।

उल्लेखनीय है कि रोजगार सृजन के क्षेत्र में राजस्थान लगातार प्रगति कर रहा है। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा मेगा जॉब फेयर का आयोजन कर मेरिट के आधार पर नौकरी का चयन कर, युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर दिए गए। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए फेयर में नॉलेज पार्टनर म्ल् से सहयोग से सम्पूर्ण काया डिजिटल व पेपर लेस तरीके से किया गया। मेले में युवाओं को मिले लाखों के पैकेज

जोधपुर की शिखा दाधीच को फेयर में 7.2 लाख का पैकेज मिला। उन्होंने खुशी जाहिर की एक ही दिन में इंटरव्यू एवं चयन प्रक्रिया से उन्हें जॉब मिल गया। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के जॉब फेयर का आयोजन वृहद स्तर पर किया जाए, ताकि युवाओं को रोजगार के सुगम अवसर उपलब्ध हो। जयपुर निवासी कंचन शर्मा को सी वाई फ्यूचर कंपनी में नौकरी मिली है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन से युवाओं से आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी

दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी

जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका