न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदिरा रसोई योजना : गहलोत सरकार का संकल्प, प्रदेश में कोई भूखा ना सोए

इंदिरा रसोई के तहत मात्र 8 रुपए में लगभग प्रदेशभर में 7 करोड़ से ज्यादा थाली परोसी जा चुकी हैं राज्य सरकार ने कुल 1000 रसोई के साथ 13 .81 करोड़ थाली का लक्ष्य निर्धारित किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 17 Nov 2022 5:42:00

इंदिरा रसोई योजना : गहलोत सरकार का संकल्प, प्रदेश में कोई भूखा ना सोए

जयपुर, 17 नवम्बर। प्रदेश में ‘कोई भूखा नहीं सोए’ संकल्प की दिशा में राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संकल्प का परिणाम है कि इंदिरा रसोई योजना प्रदेश भर में गरीब, मजदूर, बुजुर्गों एवं सरकारी हॉस्पिटल, कृषि मंडियों में आने वाले किसानों, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड पर सभी यात्रियों तथा प्रदेश के सभी नगर निकायों में जरूरतमंदों के पेट भरने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

इंदिरा रसोई के तहत मात्र 8 रुपए में लगभग प्रदेशभर में 7 करोड़ से ज्यादा थाली परोसी जा चुकी हैं राज्य सरकार ने कुल 1000 रसोई के साथ 13 .81 करोड़ थाली का लक्ष्य निर्धारित किया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संकल्प के साथ इंदिरा रसोई योजना प्रदेश भर में लोगों के लिए वरदान साबित हुई है। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने स्वयं जगह-जगह रसोई में जा कर खाने का स्वाद चखा और लोगों से खाने की गुणवता के बारे में जानकारी ली साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिला एवं नगर निकायों के अधिकारी तथा जन प्रतिनिधि हर महिने इंदिरा रसोई में जाकर खाने का निरीक्षण करे और लोगों के साथ बैठकर खाना खायें ।

दिरा रसोई योजना सत्यनारयण के लिए अन्नदाता बनी

गौतम नगर जयपुर निवासी सत्यनारयण बैरवा का कहना है कि मैं मजदूरी का कार्य करता हूँ । मेरे पास रहने का ठिकाना नहीं है, तो दो वक्त का पौष्टिक खाना तो बहुत बड़ी बात है। ऐसे में हमारी राज्य सरकार की ओर से जरुरतमंद लोगों को इंदिरा रसोई से खाना खिलाया जा रहा है। बैरवा ने बताया कि दो वक्त का खाना मजदूरी करके जो मिलता था, वह कम था इसलिए आधी बार उन्हें अन्य जरुरतों को पूरा करने के लिए भूखा रहना पड़ता था ।बैरवा का कहना है कि राज्य सरकार की इंदिरा रसोई योजना जब से शुरू हुई है, तब से अब दिन में दोनों समय स्वच्छ व पौष्टिक खाना मिल जाता है। इससे मजदूरी का काम करने में आसानी हो रही है। जिससे उसका जीवनयापन आसान हो गया है। उन्होंने मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए कहा कि ये योजना मेरे लिए अन्नदाता बनकर आयी है।

योजना से मिल रहा है सम्मान पूर्वक खाना

इसी तरह बाईस गोदाम निवासी संदीप सिंह ने बताया कि मैं निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता हूँ। गार्ड की सेवा से होने वाली आय से परिवार का पालन -पोषण ठीक तरह से नहीं हो पाता है। परिवार के लिए अल्प आय होने से दो वक्त का खाना भी ठीक तरह से उपलब्ध नहीं हो पा रहा था, आय का आधा हिस्सा घर के राशन पर खर्च हो जाता था। जिससे घर के अन्य कार्य करना मुश्किल हो गया था । लेकिन जब से लाल कोठी स्थित इंदिरा रसोई शुरू हुई है। तब से 8 रुपए में स्वच्छ व पौष्टिक खाना मिल जाता है। इससे घर का राशन लाने में भी समस्या दूर हो गयी हुई है। अपनी भूख मिटाकर संदीप सिंह बहुत खुश हैं, और उन्होंने कहा कि मैं मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ, कि इंदिरा रसोई योजना से मुझे सम्मान पूर्वक दोनों समय खाना मिल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट