न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की चपेट में आया राजस्थान, सबसे ज्यादा केस जयपुर में

एसएमएस के डॉक्टरों के मुताबिक इन दिनों अगर किसी व्यक्ति के तेज बुखार, सर दर्द, चेहरे या शरीर पर लाल लाली आना जैसे लक्षण दिखाई दे ताे उन्हें तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। ताकि डेंगू प्रोफाइल IGM और IGG की जांच करके पता चल सके कि उसके डेंगू है या नहीं। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर किसी मरीज के डेंगू हो गया है और वह घर पर इलाज ले रहा है तो उसे दिन में कम से कम एक बार कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) की जांच करवानी चाहिए। इससे मरीज के ब्लड में मौजूद प्लेटलेट्स की काउंटिंग पर नजर रखी जा सके।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 26 Aug 2023 3:51:02

डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की चपेट में आया राजस्थान, सबसे ज्यादा केस जयपुर में

जयपुर। राजस्थान में मानसून के आगमन के साथ मच्छर से होने वाली बीमारियां तेजी से बढ़ने लगी है। राज्य में पिछले 20 दिन के अंदर डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया केस दो गुने हो गए, जिसमें सबसे ज्यादा मरीज डेंगू के मिले है। इस कारण अब हॉस्पिटलों में एडमिशन भी बढ़ गए है।

मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट से मिली एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में इस सीजन में पूरे प्रदेश में अब तक 2268 केस डेंगू के, 1056 मरीज मलेरिया के जबकि 99 केस चिकनगुनिया के आ चुके है। राजस्थान में 20 दिन पहले यानी 4 अगस्त की रिपोर्ट देखे तो कुल 1090 केस ही डेंगू के थे, जो अब बढ़कर 2268 से ज्यादा हो गए। हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश के सभी जिलों में एएनएम, आशा सहयोगिनियों की टीमें घर-घर सर्वे कर रही है और ऐसे लोग जिनमें डेंगू-मलेरिया के लक्षण दिख रहे है उन्हें तुरंत इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी जा रही है।

एसएमएस के डॉक्टरों के मुताबिक इन दिनों अगर किसी व्यक्ति के तेज बुखार, सर दर्द, चेहरे या शरीर पर लाल लाली आना जैसे लक्षण दिखाई दे ताे उन्हें तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। ताकि डेंगू प्रोफाइल IGM और IGG की जांच करके पता चल सके कि उसके डेंगू है या नहीं। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर किसी मरीज के डेंगू हो गया है और वह घर पर इलाज ले रहा है तो उसे दिन में कम से कम एक बार कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) की जांच करवानी चाहिए। इससे मरीज के ब्लड में मौजूद प्लेटलेट्स की काउंटिंग पर नजर रखी जा सके।

जयपुर में सबसे ज्यादा केस

राजस्थान में जिलेवार स्थिति देखे तो सबसे ज्यादा डेंगू के केस जयपुर में 486 से ज्यादा मरीज मिल चुके है, जबकि सबसे कम 1 केस जालोर में डिटेक्ट हुआ है। इसी तरह मलेरिया के सबसे ज्यादा केस बाड़मेर में 681 डिटेक्ट हुए है, जबकि सवाई माधोपुर, धौलपुर, बूंदी में मलेरिया का एक भी केस नहीं मिला है। चिकनगुनिया के सबसे ज्यादा 40 मरीज जयपुर में मिले है। इन दिनों अचानक डेंगू के मरीज बढ़ने के साथ ही जयपुर के सरकारी हॉस्पिटलों के ब्लड बैंक में ब्लड और खासकर प्लेटलेट्स की भी कमी होने लगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट