न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: BJP पार्षद तबस्सुम मिर्जा का इस्तीफा, पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा के बयान से थीं नाराज

नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान के विरोध में राजस्थान में बीजेपी की एक महिला पार्षद ने इस्तीफा दे दिया। तबस्सुम मिर्जा बीजेपी से कोटा में वार्ड 14 की पार्षद हैं। उन्होंने सोमवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी को अपनी इस्तीफा भेजा है। इसमें उन्होंने इस्तीफे का कारण भी बताया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Jun 2022 10:20:36

राजस्थान: BJP पार्षद तबस्सुम मिर्जा का इस्तीफा, पैगंबर मोहम्मद पर नूपुर शर्मा के बयान से थीं नाराज

नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान के विरोध में राजस्थान में बीजेपी की एक महिला पार्षद ने इस्तीफा दे दिया। तबस्सुम मिर्जा बीजेपी से कोटा में वार्ड 14 की पार्षद हैं। उन्होंने सोमवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी को अपनी इस्तीफा भेजा है। इसमें उन्होंने इस्तीफे का कारण भी बताया है।

तबस्सुम मिर्जा 10 साल पहले बीजेपी में शामिल हुई थीं। जिला अध्यक्ष को लिखे पत्र में मिर्जा ने कहा, 'वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। मौजूदा हालातों में पार्टी में काम करना संभव नहीं है। वहीं, सतीश पूनिया को लिखे पत्र में मिर्जा ने बीजेपी की सदस्य होने पर दुख जताते हुए कहा कि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने में विफल रही, जो नबी की आलोचना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर वे बीजेपी की सदस्य रहती हैं और पैगंबर के खिलाफ होने के बावजूद मैं पार्टी का समर्थन करूं तो मुझसे बड़ा अपराधी कोई नहीं होगा। ऐसे में मैं अब इस पार्टी के साथ रहकर काम नहीं कर सकती। उन्होंने ईमेल और पोस्ट के जरिए इस्तीफा देने का ऐलान किया।

क्या है विवाद?

बीजेपी से निलंबित हो चुकीं नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद से विवाद जारी है। यहां तक कि कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, यूएई, जॉर्डन, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बहरीन, ईरान समेत कई मुस्लिम देशों ने बयान जारी कर इसे लेकर निंदा की थी। इसके बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल समेत 32 नेताओं पर केस दर्ज किया है। इसके बावजूद शुक्रवार को नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली, रांची, लखनऊ, कोलकाता, प्रयागराज समेत देश के तमाम हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर हिंसा भी हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट