न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर: खुद को आग लगाने वाले पुजारी की अस्पताल में मौत, परिवार ने शव लेने से किया इंकार, कहा - न्याय चाहिए; पढ़े पूरा मामला

समाज और परिवार के लोगों ने पुजारी गोविंद नारायण की बॉडी लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक पुजारी के परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक बॉडी नहीं उठाई जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Oct 2022 8:47:53

अजमेर: खुद को आग लगाने वाले पुजारी की अस्पताल में मौत, परिवार ने शव लेने से किया इंकार, कहा - न्याय चाहिए; पढ़े पूरा मामला

राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार देर रात 10:30 बजे पुजारी गोविंद नारायण (92) की जेएलएन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गोविंद नारायण ऋषि घाटी स्थित जगदीश पुरी मंदिर के पूर्व पुजारी थे। दरअसल, ऋषि घाटी स्थित जगदीश पुरी मंदिर के पूर्व पुजारी गोविंद नारायण ने मंदिर कमेटी से परेशान होकर 11 अक्टूबर 2022 को मंदिर में खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। जिसके बाद वह 60% झुलस गए। पुजारी को जेएलएन हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में एडमिट करवाया गया। जिसके बाद बुधवार को उन्हें तबीयत ज्यादा नाजुक होने पर वैंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। जहां गुरुवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, समाज और परिवार के लोगों ने पुजारी गोविंद नारायण की बॉडी लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक पुजारी के परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक बॉडी नहीं उठाई जाएगी। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुदामा शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबहे 8 बजे समाज द्वारा महापंचायत बुलाई गई है। जहां बैठक के बाद ही निर्णय किया जाएगा की आगे क्या करना है। इसके बाद से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

भास्कर की खबर के अनुसार सीओ छवी शर्मा ने बताया कि पुजारी गोविंद नारायण की डेथ हो चुकी है। जिनकी बॉडी को मोर्चरी में रखवाया गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को परिजनों और समाज से बातचीत व समझाइश कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने ब्राह्मण समाज द्वारा बुलाई गई महापंचायत को लेकर कहा कि लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई है।।

समाज और परिवार की है ये मांग

पंडित सुदामा शर्मा ने बताया कि समाज और परिवार की मांग है कि पुजारी को आत्मदाह के लिए उकसाने वाले लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जाए, प्रशासन द्वारा पंडित परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए, वही मंदिर कमेटी की पूर्व के भांति सुचारू रूप से पुजारी के पोते भरत शर्मा को कमेटी में स्थाई सदस्य बनाकर पूजा-पाठ व निवास करने दिया जाए। साथ ही उन्होंने प्रशासन व पुलिस अधिकारियों द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को निलंबित करने की मांग रखी है। गुरुवार को मांग पत्र बजरंगगढ़ स्थित कैसरबाग चौकी में एसडीएम को समाज द्वारा दिया गया था। इसके साथ ही पूर्व में संभागीय आयुक्त और आईजी को भी समाज ने ज्ञापन दिया था।

आत्मदाह का प्रयास करने वाले पंडित गोविंद नारायण के पोते भरत शर्मा ने आरोप लगाया- 4 महीने पहले ही मंदिर की कार्यकारिणी घोषित हुई है। इसके बाद से ही अध्यक्ष नरेंद्र डीडवानिया, सचिव प्रमोद डीडवानिया, उपाध्यक्ष रितेश कनोडिया और भवन प्रबंधक सुशील कनोडिया उसके दादा को मंदिर खाली करने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। परेशान होकर दादा ने इस तरह का कदम उठाया है। भरत ने बताया कि इसे लेकर कोर्ट केस भी चल रहा है।

पुजारी ने लिखा था सुसाइड नोट

पंडित गोविंद नारायण आत्मदाह की कोशिश करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसमें लिखा था कि मैं गोविंद नारायण जगदीश मंदिर का पुजारी हूं। मुझे चेयरमैन परेशान करवा रहा है। प्रशासन हमारी कोई मदद नहीं कर रहा। धमकाते हुए मेरे पोते को मारने के लिए कहा। मेरी बहू के ऊपर गंदी नजर रखते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट