न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना मरीजों के लिए देशभर में ट्रेनों से भेजी जाएगी ऑक्सीजन, 9 सेक्टरों को छोड़ 22 अप्रैल से उद्योगों को सप्लाई बंद

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने साेशल मीडिया पर बताया कि ट्रेनों से देशभर में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलेंडर डिलीवर किए जाएंगे। जल्द ही इन ट्रेनों को चलाया जाएगा। फास्ट सप्लाई के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Apr 2021 10:38:54

कोरोना मरीजों के लिए देशभर में ट्रेनों से भेजी जाएगी ऑक्सीजन, 9 सेक्टरों को छोड़ 22 अप्रैल से उद्योगों को सप्लाई बंद

कोरोना मरीजों की वजह से बढ़ी मांग और देशभर में ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए रेलवे ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाएगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने साेशल मीडिया पर बताया कि ट्रेनों से देशभर में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलेंडर डिलीवर किए जाएंगे। जल्द ही इन ट्रेनों को चलाया जाएगा। फास्ट सप्लाई के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनेंगे।

मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन का ट्रांसपोर्ट करने की संभावनाओं पर विचार करने को कहा था। इसके बाद रेलवे ने लिक्विड ऑक्सीजन के ट्रांसपोर्टेशन की तकनीकी दिक्कतों के बारे में पता लगाया। सारी चीजें तय होने के बाद फैसला लिया गया कि मालगाड़ी की खाली बोगियों पर ऑक्सीजन टैंकर भेजे जाएंगे। मुंबई के बोइसर में रविवार को इसका ट्रायल किया गया। यहां एक भरे हुए टैंकर फ्लैट वैगन पर लोड करके देखा गया।

तीन शहरों में बनेंगे रैंप

इस मुद्दे पर 17 अप्रैल को रेलवे बोर्ड के अधिकारियों, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर्स और इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के बीच मीटिंग हुई। इसमें जोनल रेलवे को निर्देश दिए गए कि ट्रेलर मंगाने और उन्हें वापस लोड करने में तेजी दिखाई जाए। इसके लिए विजाग, अंगुल और भिलाई में रैंप किए जाएंगे। मुंबई के कालांबोली में बने रैंप को और मजबूत बनाया जाना है।

सप्लाई के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनेगा

अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र से ऑक्सीजन लेने के लिए 10 खाली टैंकर सोमवार को विशाखापट्टनम, विजाग, जमशेदपुर, राउरकेला और बोकारो भेजे जाएंगे। इससे अगले कुछ दिनों में ऑक्सीजन एक्सप्रेस शुरू होने की उम्मीद है। इससे हम जहां कहीं भी मांग है, वहां ऑक्सीजन भेज पाएंगे। ऑक्सीजन एक्सप्रेस को तेजी से चलाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कहा कि पिछले साल कोरोना संक्रमण शुरू होने से पहले मेडिकल ऑक्सीजन की रोजाना खपत 1000-1200 मीट्रिक टन थी। 15 अप्रैल को देश में 4,795 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन का इस्तेमाल किया गया। हमने पिछले एक साल में उत्पादन क्षमता बढ़ाई है।

गोयल ने कहा कि आज 12 राज्यों के साथ हुई मीटिंग में 6177 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर चर्चा हुई है। रेलवे के जरिए इन राज्यों को सप्लाई जल्द से जल्द की जा रही है।

22 अप्रैल से कुछ सेक्टर को छोड़ अन्य इंडस्ट्रीज पर पाबंदी

22 अप्रैल से 9 सेक्टर को छोड़कर बाकी उद्योगों को सप्लाई पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगाई गई है। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'कोरोना से पहले भारत में मेडिकल ऑक्सीजन की खपत 1000 से 1200 मीट्रिक टन थी। लेकिन, 15 अप्रैल को देश में 4,795 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की खपत हुई है। पिछले एक साल से देश में मेडिकल ऑक्सीजन की उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जा रहा है।'

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को 1500 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी। दिल्ली को 350 मीट्रिक टन और उत्तर प्रदेश को 800 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई होगी।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दो टूक शब्दों में कहा, 'कोरोना वायरस पर काबू की जिम्मेदारी राज्य सरकारों की हैं। इसलिए राज्य सरकारों को मेडिकल ऑक्सीजन की डिमांड को नियंत्रण में रखना होगा। सप्लाई के साथ मांग को भी नियंत्रण में रखने की जरूरत है।'

गोयल ने कहा, 'अगर इसी तरह लगातार संक्रमण के मामले बढ़ते रहे तो देश की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो जाएगी। हम राज्य सरकारों के साथ हैं, लेकिन उन्हें डिमांड का प्रबंधन करने की जरूरत है और कोरोना पर काबू पाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।'

दिल्ली सरकार ने केंद्र से मांगी मदद

बता दे, दिल्ली में तेजी से बढ़ती कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के चलते दिल्ली भारी ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस समय दिल्ली को सामान्य आपूर्ति की तुलना में बहुत अधिक ऑक्सीजन की आवश्यकता है।

राजधानी में जिस तेजी से कोरोना के मरीज मिल रहे हैं ऐसे में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़नी चाहिए थी, लेकिन इसके ठीक उलटा दिल्ली में ऑक्सीजन की आपूर्ति घटा दी गई है।सीएम केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली के कोटे में ऑक्सीजन है उसको दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है, जिसके चलते दिल्ली के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्‌ठी लिखकर कोरोना मरीजों के लिए 7000 बेड रिजर्व करने और तुरंत ऑक्सीजन मुहैया कराने के लिए कहा है।

मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की सप्लाई न होने पर 12 कोविड मरीजों की मौत

मध्यप्रदेश के शहडोल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रेशर कम होने से शनिवार को 12 कोविड मरीजों की मौत हो गई। सभी ICU में भर्ती थे। यहां के उज्जैन में कुछ महीने पहले 4,200 रुपए में मिलने वाला ऑक्सीजन सिलेंडर 15 हजार रुपए देने पर भी नहीं मिल रहा है। इससे पहले 15 अप्रैल को जबलपुर में लिक्विड प्लांट में आई खराबी के कारण ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से 5 मरीजों की मौत हो गई थी।

उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन फैक्ट्रियों के बाहर लंबी कतारें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अस्पतालों में भर्ती मरीजों के घरवाले खुद ऑक्सीजन सिलेंडर ढो रहे हैं। ऑक्सीजन फैक्ट्रियों के बाहर लंबी कतारें हैं। लखनऊ PGI में पहले रोज 50 सिलेंडर की खपत थी, अब 500 लग रहे हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर बनाने वालों के मुताबिक, पहले रोज 1200 सिलेंडर तैयार करते थे अब 1900 कर रहे हैं।

दूसरे राज्यों से मंगा रहा महाराष्ट्र

महाराष्ट्र 30-50 मीट्रिक टन ऑक्सीजन गुजरात और 50 टन छत्तीसगढ़ से मंगाने की कोशिश कर रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का कहना है कि उन्होंने ऑक्सीजन सप्लाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन वे बंगाल में चुनाव प्रचार में व्यस्त थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी