न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार पर कसा तंज, केंद्रीय मंत्रियों ने दिए ऐसे जवाब

कोविड-19 की वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया को जकड़ रखा है। भारत में भी करीब सवा साल से कोरोनावायरस कहर बरपा रहा है। लोगों की ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Jul 2021 12:41:04

राहुल गांधी ने वैक्सीनेशन को लेकर केंद्र सरकार पर कसा तंज, केंद्रीय मंत्रियों ने दिए ऐसे जवाब

कोविड-19 की वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया को जकड़ रखा है। भारत में भी करीब सवा साल से कोरोनावायरस कहर बरपा रहा है। लोगों की जान गई, असहनीय पीड़ा झेली, रोजी-रोटी के लाले पड़ गए…और न जाने क्या-क्या। इन सबके बीच राजनीति भी अनवरत जारी रही। सत्ताधारी और सत्ताविहीन दोनों पक्षों के नेता ही देश को संकट से बाहर निकालने की कोशिश करने के बजाय एक-दूसरे को दोषी बताने में व्यस्त हैं।

अब एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपानीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा कि जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आई। राहुल लगातार सरकार की वैक्सीनेशन नीति पर सवाल खड़े कर रहे हैं। राहुल ने पूर्व में भी कहा था कि सरकार को जल्द से जल्द बड़ी संख्या में टीकाकरण करना चाहिए, जिससे कम समय में ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगे और सुरक्षा मिल सके।

डॉ. हर्षवर्धन और नकवी ने यूं किया पलटवार

राहुल का आरोप सरकार को जमकर अखरा और उसके मंत्रियों ने उन पर पलटवार किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट किया कि बीते दिन ही मैंने जुलाई के बारे में वैक्सीन के आंकड़े रखे थे। राहुल गांधी की क्या दिक्कत है, क्या वो पढ़ते नहीं हैं। अहंकार और अज्ञानता की कोई वैक्सीन नहीं है। कांग्रेस को अपने नेतृत्व के बारे में सोचना चाहिए। एक और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी के पास तथ्यों की कंगाली है, इसलिए उनको कुतर्कों का मवाली बना दिया है।

आज दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम भारत में चल रहा है और सभी समाज के लोग इसमें बढ़-चढ़कर के भाग ले रहे हैं और इसे सामाजिक क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस भ्रम का भाव खड़ा करके कंफ्यूजन पैदा करने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी जिम्मेदार तो है नहीं, इस कारण इस तरीके का व्यवहार कर रहे हैं। ऐसा बयान राहुल गांधी का बंटाधार कर रहा है।

गौरव भाटिया ने पूछा, राहुल को सदबुद्धि कब आएगी

भाजपा के नेता गौरव भाटिया ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र की अगुवाई में वैक्सीनेशन का काम तेजी से चल रहा है। पिछले 11 दिन में औसतन 62 लाख वैक्सीन रोजाना लगाई गई हैं। कांग्रेस की ओर से भ्रम फैलाया जा रहा है, राहुल को सदबुद्धि कब आएगी। उन्हें नफरत का मोतियाबिंद है।

राहुल ने कभी कोविड को मोविड कहा, लेकिन हमने कभी रोविड नहीं कहा जो देश को खोखला करने में लगा है। आपको बता दें कि 21 जून को योग दिवस के मौके पर देश में एक दिन में करीब 90 लाख वैक्सीन की डोज लगाई गई थीं। इसके बाद यह संख्या काफी कम हो गई। सरकार ने पहले दावा किया था कि जुलाई से वैक्सीनेशन की रफ्तार में तेज़ी आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो की पुर्तगाल को बड़ा झटका, कांगो ने जीत का सपना किया चकनाचूर
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
FIFA WORLD CUP 2026: 'अभी सब खत्म नहीं हुआ है', हार के बाद रोनाल्डो का भावुक संदेश वायरल
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 6 दिनों में 'हॉन्टेड 3डी' को छोड़ा पीछे, 'भारत भाग्य विधाता' और 'गवर्नर' पर भी भारी पड़ी
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
सपा में बगावत की अटकलों के बीच राजभर का बड़ा बयान, बताया कौन करेंगा बागी गुट का नेतृत्व
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
संचिता उगले की मौत पर एआईसीडब्ल्यूए ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग, मुख्यमंत्री फडणवीस को लिखा पत्र
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
'बंटवारा 1947' से सामने आए किरदारों के पोस्टर्स, सनी देओल निभाएंगे मुस्लिम शख्स का रोल, जानिए किस भूमिका में दिखेंगी प्रीति जिंटा और शबाना आजमी
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, दिल्ली-एनसीआर से ISI मॉड्यूल के 5 और सदस्य दबोचे गए
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी