न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुष्कर से भाजपा विधायक रावत पर सासंद का टिकट दिलाने के नाम पर 4.50 करोड़ की ठगी का आरोप

चौधरी ने कहा कि रावत ने लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट दिलवाने के नाम पर उनसे चार करोड़ पचास लाख रुपए लिए हैं। मोहन लाल चौधरी ने कहा रावत ने एमपी (सांसद) का टिकट दिलाने के नाम पर उससे रुपये लिए हैं। ये रकम अमित शाह के नाम पर ली गई है

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 23 Aug 2023 3:30:49

पुष्कर से भाजपा विधायक रावत पर सासंद का टिकट दिलाने के नाम पर 4.50 करोड़ की ठगी का आरोप

अजमेर। राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले अजमेर जिले के पुष्कर से भाजपा विधायक सुरेश सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। कारोबारी मोहन लाल चौधरी ने पुष्कर से भाजपा विधायक सुरेश रावत पर गंभीर आरोप लगाया है। चौधरी ने कहा कि रावत ने लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट दिलवाने के नाम पर उनसे चार करोड़ पचास लाख रुपए लिए हैं। मोहन लाल चौधरी ने कहा रावत ने एमपी (सांसद) का टिकट दिलाने के नाम पर उससे रुपये लिए हैं। ये रकम अमित शाह के नाम पर ली गई है।

दरअसल, मंगलवार को अजमेर जिले में कारोबारी मोहन लाल चौधरी ने प्रेस वार्ता कर भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप लगाया। जाट विश्राम स्थली पर आयोजित पत्रकार वार्ता में चौधरी ने पुष्कर से भाजपा विधायक सुरेश रावत पर लोकसभा चुनाव में भाजपा से टिकट दिलवाने के नाम पर चार करोड़ पचास लाख रुपए लेने का आरोप लगाया। चौधरी ने कहा कि ये रकम अमित शाह के नाम पर ली गई थी। कपड़ा कारोबारी मोहन लाल चौधरी ने कहा कि वे जल्द ही इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे। ऐसे में संभव है कि विधायक रावत पर जल्द ही केस दर्ज कराया जा सकता है।

जुलूस निकाल कर जाट समाज ने सौंपा ज्ञापन

कपड़ा व्यवसायी ने विधायक को कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि यदि मुझे मेरे पैसे नहीं मिले तो विधायक सुरेश रावत के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करूंगा। दूसरी ओर पीड़ित कारोबारी के पक्ष में जाट समाज के सैकड़ों लोगों ने मौन जुलूस निकाला। मंगलवार को जाट विश्राम स्थली से विधायक सुरेश सिंह रावत के खिलाफ मौन जुलूस निकालते हुए एसडीएम निखिल कुमार पोद्दार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

विधायक ने आरोपों को बताया निराधार

ज्ञापन में विधायक सुरेश सिंह रावत पर कार्रवाई करने और उन्हें वापस 4:50 करोड़ रुपए दिलवाने की मांग की गई है। इधर इस आरोप पर विधायक सुरेश रावत ने चौधरी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही। उनका कहना था कि यह सिर्फ उनकी बढ़ती प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए किया जा रहा है।

मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी

विधायक ने कहा कि चुनाव को लेकर उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है, उसको खत्म करने के लिए विरोधियों का षड्यंत्र है। राजनीतिक हत्या करने का षड्यंत्र है। मैं आरोप लगाने वाले के खिलाफ मानहानि का दावा करूंगा। सुरेश रावत का कहना है कि इसका नार्को टेस्ट कराया जाए और विधायक का भी नार्को टेस्ट कराया जाए. जो दस्तावेज पेश किए हैं उसकी FSL जांच की मांग भी विधायक सुरेश रावत ने की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट