न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RR vs PBKS : सैमसन का शतक भी नहीं दिला पाया राजस्थान को जीत, अंतिम दो ओवर रहे निर्णायक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही बावजूद इसके संजू सैमसन ने जोस बटलर, शिवम दुबे और रियान पराग के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए और अहम साझेदारियां की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Apr 2021 12:17:03

RR vs PBKS : सैमसन का शतक भी नहीं दिला पाया राजस्थान को जीत, अंतिम दो ओवर रहे निर्णायक

बीते दिन सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली जिसमें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने कप्तान लोकेश राहुल (91) और दीपक हूडा (64) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 221 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही बावजूद इसके संजू सैमसन ने जोस बटलर, शिवम दुबे और रियान पराग के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए और अहम साझेदारियां की। हालांकि संजू (119) को छोड़कर कोई दूसरा खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया और अंत में राजस्थान की टीम आखिरी गेंद पर चार रनों से मैच हार गई।

राहुल-हूडा की मिडिल ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

पंजाब को पहला झटका तीसरे ओवर की चौथी बॉल मयंक अग्रवाल के रूप में लगा। इसके बाद क्रिस गेल ने कुछ आक्रामक शॉट खेलकर टीम को मोमेंटम दिलाया। राहुल ने एक छोर को संभाले रखा। पंजाब की पारी को बूस्ट मिला गेल के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे हूडा की बल्लेबाजी से। हूडा ने 20 बॉल पर ही शानदार अर्धशतक जड़ा। अपनी 64 रन की पारी में उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के लगाए। उन्होंने राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 बॉल पर 105 रन की पार्टनरशिप की। दूसरे छोर पर राहुल ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 बॉल पर 91 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए।

राजस्थान की खराब फील्डिंग

राजस्थान की की हार की सबसे बड़ी वजह रही खराब फील्डिंग। पंजाब की पारी के 7वें ओवर में बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे बेन स्टोक्स ने राहुल का कैच छोड़ दिया। इस वक्त राहुल 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद 9वें ओवर में राहुल तेवतिया ने अपनी ही गेंद पर गेल का कैच छोड़ा। इस वक्त गेल 33 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। 15वें ओवर में मुस्तफिजुर की बॉल पर हूडा ने भी ऊंचा शॉट लगाया। जोस बटलर और बेन स्टोक्स इसे जज नहीं कर सके और गेंद दोनों के बीच में गिरी।

सैमसन के अलावा कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका

वह डेब्यू कप्तान के रूप में सबसे अधिक रन बनाने के मामले श्रेयस अय्यर (93) से आगे निकल गए हैं। यही नहीं संजू पहले ही कप्तानी मैच में शतक लगाने वाले आईपीएल के पहले और एकमात्र खिलाड़ी भी बन गए हैं। कप्तान संजू सैमसन के अलावा कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल सका। सैमसन 63 गेंदों पर 119 रन बनाकर मैच की आखिरी बॉल पर आउट हुए। इसके अलावा दूसरे छोर से कोई बल्लेबाज सैमसन का साथ नहीं दे सका। मनन वोहरा (12), जोस बटलर (25), शिवम दुबे (23) और रियान पराग (25) को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन वे इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके।

आखिरी दो ओवर्स में अर्शदीप-मेरिडिथ ने पलटा मैच

राजस्थान अपनी पारी के 18 ओवर में तक मैच में था। सैमसन अकेले ही मैच को जिताते दिख रहे थे, लेकिन पंजाब के गेंदबाज अर्शदीप सिंह और रिले मेरिडिथ ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। राजस्थान को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 21 रन चाहिए थे। पहले मेरिडिथ और फिर अर्शदीप ने अपने ओवर्स में 8-8 रन ही दिए और पंजाब को सीजन की पहली जीत दिलाई।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब