न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RR Vs PBKS : पंजाब की जीत का कारण बना इन 3 खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 221 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जिसे राजथान की टीम पार करने में नाकामयाब रही और हार का सामना करना पड़ा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Apr 2021 1:18:40

RR Vs PBKS : पंजाब की जीत का कारण बना इन 3 खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन

बीते दिन का खेल बेहद रोमांचक रहा था जिसमें पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कड़ी टक्कर देखने को मिली और सभी की सांसे थामने वाला मैच हुआ। अंतिम गेंद तक खेल का रोमांच बना हुआ था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 221 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जिसे राजथान की टीम पार करने में नाकामयाब रही और हार का सामना करना पड़ा। पंजाब को जीत दिलाने में कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। आइये जानते हैं उन खिलाडियों के बारे में।

केएल राहुल

राहुल जब अपने शतक से मात्र नौ रन दूर थे तो बॉउंड्री पर खड़े राहुल तेवतिया के बेहतरीन कैच से आउट हो गए। चेतन सकारिया की गेंद पर तेवतिया ने बॉउंड्री पर कैच लपक लिया था लेकिन वह बॉउंड्री से बाहर जा रहे थे। तेवतिया ने बॉल अंदर उछाल दी और फिर बॉउंड्री से अंदर आकर कैच लपक लिया। केएल राहुल इस बार 50 गेंदों में 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 91 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब के कप्तान राहुल ने पहले विकेट के लिए मयंक के साथ 22 रन, दूसरे विकेट के लिए गेल के साथ 67 रन, हुड्डा के साथ तीसरे विकेट के लिए 105 रन जोड़े और पंजाब टीम को 200 के पार पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दीपक हुड्डा

निकोलस पूरन की जगह बल्लेबाजी में प्रमोट हुए हुड्डा ने अपने कप्तान का निर्णय गलत साबित नहीं होने दिया। वह शॉट्स लगाते गए और विकेट के पीछे खड़े संजू सैमसन गेंदबाज बदलते रहे। 20 गेंदो में हुड्डा ने अपने 50 रन पूरे कर लिए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजे गए दीपक हुड्डा ने मात्र 28 गेंदों पर 64 रन में चार चौके और छह छक्के लगाए और टीम के लिए एक बड़े स्कोर का आधार खड़ा कर दिया।

अर्शदीप सिंह

कप्तान केएल राहुल और दीपक हुड्डा की पारियों पर पानी फिर जाता अगर अर्शदीप सिंह वह महत्वपूर्ण आखिरी ओवर नहीं करते। आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे और अर्शदीप सिंह के इस एक ओवर में सिर्फ एक ही बार गेंद सीमा रेखा पार हो सकी। अंतिम गेंद पर राजस्थान को 5 रनों की दरकार थी और अर्शदीप सिंह ने सूझबूझ के साथ गेंद को ऑफ साइड में डाला जिससे सैमसन हवा में खेलने को मजबूर हुए और अपना विकेट गंवा बैठे। पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह ने 35 रन पर तीन विकेट लिए। इससे पहले उन्होंने सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा को अपनी गेंद पर कैच आउट किया और इसके बाद खतरनाक दिख रहे शिवम दुबे को भी दीपक हुड्डा के हाथों कैच करा के साझेदारी तोड़ी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब