Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

RR vs PBKS : राजस्थान ने टॉस जीतकर पंजाब को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। बतौर कप्तान सैमसन का यह पहला IPL मैच है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 12 Apr 2021 7:32:19

RR vs PBKS : राजस्थान ने टॉस जीतकर पंजाब को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

आईपीएल 2021 के चौथे मुकाबले में आज पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आमने-सामने हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। बतौर कप्तान सैमसन का यह पहला IPL मैच है। राजस्थान की टीम में 4 विदेशी प्लेयर्स जोस बटलर, क्रिस मॉरिस, मुस्तफिजुर रहमान और बेन स्टोक्स हैं। जबकि, पंजाब ने क्रिस गेल, राइली मेरिडिथ, जे रिचर्डसन और निकोलस पूरन को टीम में शामिल किया है। RR ने 21 में से 12 मैच जीते हैं। जबकि, पंजाब को सिर्फ 9 मैच में जीत मिली। पिछले सीजन में पंजाब की टीम छठे और राजस्थान 8वें स्थान पर रही थी।

राजस्थान रॉयल्स की टीम

मनन वोहरा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, जोस बटलर, शिवम दुबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मोरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन सकरिया, मुस्तफिजुर रहमान

पंजाब किंग्स की टीम

केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, शाहरुख खान, झाय रिचर्डसन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रिले मेरेडिथ, अर्शदीप सिंह
राजस्थान के डेब्यूटेंट्स

शिवम दुबे, मुस्तफिजुर रहमान और मनन वोहरा को मिली राजस्थान की कैप। तीनों खिलाड़ी आज के मैच में राजस्थान के लिए डेब्यू करेंगे।

पंजाब के डेब्यूटेंट्स

शाहरुख खान, झाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ को पंजाब की तरफ से कैप मिला, इसका मतलब है यह तीनों खिलाड़ी आज के मुकाबले में पंजाब की तरफ से डेब्यू करेंगे।

पंजाब ने नाम और राजस्थान ने कप्तान बदला

पंजाब की टीम ने जहां इस टूर्नामेंट में आने से पहले नाम और लोगो में बदलाव किया। फ्रेंचाइजी ने किंग्स इलेवन पंजाब के नाम को बदलकर पंजाब किंग्स कर दिया। वहीं, राजस्थान की टीम ने कप्तान और डायरेक्टर ही बदल डाले। फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को रिलीज किया। साथ ही टीम डायरेक्टर एंड्र्यू मैक्डोनाल्ड को भी हटाया गया। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन नए कप्तान और कुमार संगाकारा नए डायरेक्टर बनाए गए। बैटिंग फ्रेंडली पिच पर बड़ा स्कोर बन सकता है

मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। 2019 में यहां 7 मैच खेले गए थे। इनमें से 6 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 160 रन से ऊपर का स्कोर बनाया था। तीन बार तो 185 से ऊपर का स्कोर बना। इस सीजन में चेन्नई और दिल्ली के बीच मैच इसी ग्राउंड पर हुआ। दिल्ली ने 189 रन के टारगेट को आसानी से चेज कर लिया था। ऐसे में दोनों में से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम इस बैटिंग फ्रेंडली पिच पर 200+ रन बनाना चाहेगी।

क्या पंजाब vs राजस्थान मैच में टॉस बनेगा बॉस?

मुंबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच एक बार फिर बल्लेबाजों की मददगार हो सकती है। 2019 में यहां सात मैचों में से 4 में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती थी। 2 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली। एक मैच टाई रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका