न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : टीचर्स के साथ धरने पर बैठे सिद्धू, CM केजरीवाल को दी चुनौती- दम है तो दें जवाब

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली में सीएम आवास के बाहर ग्रेस्ट टीचरों के धरना स्थल पर पहुंच गए हैं। दिल्ली सरकार के ग्रेस्ट टीचर परमानेंट जॉब को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरना दे रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Dec 2021 1:52:37

दिल्ली : टीचर्स के साथ धरने पर बैठे सिद्धू, CM  केजरीवाल को दी चुनौती- दम है तो दें जवाब

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली में सीएम आवास के बाहर ग्रेस्ट टीचरों के धरना स्थल पर पहुंच गए हैं। दिल्ली सरकार के ग्रेस्ट टीचर परमानेंट जॉब को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरना दे रहे हैं। पंजाब में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल राज्य सरकार के खिलाफ धरने में शामिल हुए थे। अब इसे नवजोत सिंह सिद्धू का पलटवार माना जा रहा है।

सिद्धू ने इस बाबत ट्वीट में कहा- 'दिल्ली का एजुकेशन मॉडल कॉन्ट्रैक्ट मॉडल है… दिल्ली सरकार में 1031 स्कूल हैं जबकि सिर्फ 196 स्कूलों में प्रिंसिपल हैं… 45% शिक्षक पद खाली हैं और 22,000 गेस्ट टीचर्स द्वारा दैनिक वेतन पर स्कूल चलाए जा रहे हैं, हर 15 दिन पर कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू किया जाता है।'

सिद्धू ने कहा, 'आप ने संविदा शिक्षकों को स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन देने का वादा किया था, लेकिन गेस्ट टीचर्स होने से स्थिति और खराब हो गई। स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से तथाकथित आप वॉलंटियर सरकारी फंड से सालाना 5 लाख कमाते हैं जो पहले स्कूल के विकास के काम आते थे।'

सिद्धू ने कहा, 'साल 2015 के घोषणापत्र में आप ने दिल्ली में 8 लाख नई नौकरियों और 20 नए कॉलेजों का वादा किया था, नौकरियां और कॉलेज कहां हैं? आपने दिल्ली में सिर्फ 440 नौकरियां दी हैं। आपकी असफल गारंटियों के उलट दिल्ली की बेरोजगारी दर पिछले 5 सालों में लगभग 5 गुना बढ़ गई है !!'

सिद्धू ने कहा कि 'साल 2015 में दिल्ली में शिक्षकों के 12,515 पद खाली थे। साल 2021 में दिल्ली में शिक्षकों की 19,907 पद खाली हैं। सरकार गेस्ट टीचर्स के माध्यम से रिक्त पदों को भर रही है।'

दरअसल, केजरीवाल ने कुछ दिन पहले कहा था कि पंजाब में आप के सत्ता में आने पर अनुबंधित शिक्षकों को नियमित कर दिया जाएगा।

कांग्रेस अब दिल्ली के गेस्ट टीचरों के धरने में शामिल होकर अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में ही घेरने की कोशिश कर रही है। नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी है कि अगर दम है तो उनके सवालों के जवाब दें।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इससे पहले चुनावी वादों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए।

सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के पंजाब में सत्ता में आने पर 18 वर्ष से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक मदद देने के केजरीवाल के वादे को ‘लॉलीपॉप’ करार देते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक से सवाल किया कि दिल्ली में कितनी महिलाओं को यह राशि प्रदान की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
ईरान संकट के बीच अमेरिका को इटली का झटका, सिगोनेला बेस इस्तेमाल करने से रोक दिया
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
एकनाथ शिंदे ने बेटे श्रीकांत को सौंपी अहम जिम्मेदारी, शिवसेना की रणनीति में आया नया बदलाव
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने  इसे कैसे नियंत्रित करें?
हाई यूरिक एसिड के दौरान शरीर में कहाँ-कहाँ होता है दर्द, जाने इसे कैसे नियंत्रित करें?
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त