न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त

देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 18 Jun 2024 7:45:32

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त

वाराणसी। देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर दी है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के 9.26 करोड़ किसानों के खाते में कुल 20 हजार करोड़ रुपये की राशि को डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी करने के बाद शाम 7 बजे के करीब पीएम मोदी दशाश्वमेध घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होंगे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी हुई थी उसके बाद से देशभर के करोड़ों किसान को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था। उनका यह इंतजार अब खत्म हो चुका है।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरी बार शपथ ग्रहण के बाद जिस पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए थे, वह ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की 17वीं किस्त जारी करने से संबंधित थी।

दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया। लगातार तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला वाराणसी दौरा है। इस दौरान पीएम मोदी ने लगभग 9.26 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की किस्त जारी की है।

साल 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान एक प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) पहल है। इसके तहत लाभार्थी किसानों को उनकी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये की सालाना रकम दी जाती है। योजना की शुरुआत के बाद से केंद्र ने देश भर में 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की नामांकन प्रक्रिया आसान है। आप ऑनलाइन ऑफिशियल पोर्टल http://pmkisan.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पीएम-किसान के तहत नामांकन के लिए किसान को राज्य सरकार द्वारा नामित स्थानीय पटवारी / राजस्व अधिकारी / नोडल अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं। पीएम-किसान पोर्टल पर किसान कॉर्नर, सीएससी और मोबाइल ऐप के माध्यम से नामांकन की विशेष सुविधाएं शुरू की गईं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल