न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी के दौरे से पहले दौसा में मिले 1000 किलो विस्‍फोटक, 65 डेटोनेटर और 13 कनेक्टिंग वायर, पुलिस महकमे में मची खलबली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले दौसा में 1000 किलो विस्‍फोटक मिलने से हड़कंप मच गया। सदर थाना पुलिस को एक पिकअप दिखाई दी थी, जब पुलिस ने इस सन्दिग्ध पिकअप की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में विस्फोटक भरा हुआ था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Feb 2023 9:32:46

PM मोदी के दौरे से पहले दौसा में मिले 1000 किलो विस्‍फोटक, 65 डेटोनेटर और 13 कनेक्टिंग वायर, पुलिस महकमे में मची खलबली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले दौसा में 1000 किलो विस्‍फोटक मिलने से हड़कंप मच गया। सदर थाना पुलिस को एक पिकअप दिखाई दी थी, जब पुलिस ने इस सन्दिग्ध पिकअप की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में विस्फोटक भरा हुआ था। पुलिस ने तत्‍काल कार्रवाई करते हुए इसे जब्त कर लिया और आरोपी राजेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दे, दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे के दौसा खंड का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को दौसा पहुंचने वाले हैं। पीएम मोदी की यात्रा को देखते हुए स्‍थानीय पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया हुआ है। तलाशी के दौरान पुलिस ने पिकअप से 1000 किलो विस्‍फोटक के साथ ही बड़ी मात्रा में डेटोनेटर, विस्‍फोटक गुल्‍ले और कनेक्टिंग वायर जब्‍त किए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में विस्‍फोटक बरामद होने से पुलिस महकमे के साथ ही स्‍थानीय प्रशासन में भी खलबली मच गई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतनी बड़ी मात्रा में बरामद विस्‍फोटकों का आखिर कहां इस्‍तेमाल किया जाना था? हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

पुलिस ने पिकअप से विस्‍फोटकों के अलावा 65 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 360 विस्फोटक गुल्ले और 13 कनेक्टिंग वायर भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने यह विस्फोटक खनन के लिए ले जाने की बात कही है, लेकिन प्रधानमंत्री का दौरा होने के कारण पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की जानकारी निकालने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह विस्फोटक कहां से आया और इसकी सप्लाई कहा होनी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट