Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जरुरी खबर: अब Post Office से पैसा निकालने और जमा करने पर लगेगा चार्ज, 1 अप्रैल से लागू हुए ये नियम

पोस्ट ऑफिस ने निकासी और जमा करने की सीमा तय कर दी है। सीमा से बाहर निकासी या जमा कराने पर हर ट्रांजैक्शन पर चार्ज कटेगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 03 Apr 2021 10:06:12

जरुरी खबर: अब Post Office से पैसा निकालने और जमा करने पर लगेगा चार्ज, 1 अप्रैल से लागू हुए ये नियम

नए वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल से कई नियमों में बदलाव हुआ है जिसका आपके इन्वेस्टमेंट और फाइनेंशिल कंडिशन पर सीधा असर होगा। पोस्ट ऑफिस ने भी अब जमा और निकासी संबंधी नियमों में बड़ा बदलाव किया है। पोस्ट ऑफिस ने निकासी और जमा करने की सीमा तय कर दी है। सीमा से बाहर निकासी या जमा कराने पर हर ट्रांजैक्शन पर चार्ज कटेगा। जैसे अगर आपका पोस्ट ऑफिस में बेसिक सेविंग अकाउंट (Basic Saving Account) है तो आप हर महीने चार बार फ्री पैसा निकाल सकते है। उसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर मिनिमम 25 रुपए या वैल्यू का 0.50 फीसदी चार्ज के रूप में कटेगा। बेसिक सेविंग अकाउंट (Basic Saving Account) में जमा करने पर आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा।

अगर आपका करंट अकाउंट (Current Account) है तो एक महीने में 25 हजार तक निकासी फ्री है। लिमिट क्रॉस करने के बाद वैल्यू का 0.50 फीसदी या कम से कम 25 रुपए हर ट्रांजैक्शन पर चुकाने होंगे। करंट अकाउंट में जमा करने की भी लिमिट है। इस अकाउंट में हर महीने 10 हजार रुपए तक फ्री में जमा किया जा सकता है। उससे ज्यादा जमा करने पर वैल्यू का 0.50 फीसदी या कम से कम 25 रुपए ट्रांजैक्शन चार्ज के रूप में चुकाने होंगे।
Aadhaar आधारित AEPS transactions की बात करें तो इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के नेटवर्क पर कितने भी ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं इनपर कोई चार्ज नहीं लगेगा। अगर नॉन आईपीपीबी नेटवर्क की बात करे तो एक महीने में तीन ट्रांजैक्शन फ्री हैं। इसमें कैश जमा करना, निकासी करना और मिनि स्टेटमेंट निकालना शामिल है। उसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर चार्ज कटेगा। फ्री लिमिट पूरा होने के बाद कैश जमा करने पर सभी ट्रांजैक्शन पर 20 रुपए लगेंगे। निकासी पर भी ट्रांजैक्शन चार्ज 20 रुपए है। आपको बता दे, इंडिया पोस्ट ने नोटिफिकेशन जारी कर अपने ग्राहकों को इसकी सूचना मैसेज के जरिए दी है।

इसके अलावा मिनी स्टेटमेंट निकालने का चार्ज 5 रुपए है। फ्री लिमिट के बाद फंड ट्रांसफर करने पर ट्रांसफर चार्ज ट्रांजैक्शन अमाउंट का 1%, मैक्सिमम 20 रुपए मिनिमम 1 रुपए होगा। ऊपर के जितने चार्ज बताए गए हैं उसमें जीएसटी (GST) शामिल नहीं है। यह अलग से लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका