न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : ड्राईवर को टैक्सी धीरे चलाने के लिए बोलना पुलिस अधिकारी को पड़ा भारी, कैब चालक ने कर दिया चाकू से हमला

ड्राईवर को टैक्सी धीरे चलाने के लिए बोलना दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी को भारी पड़ गया। कैब चालक ने नाराज होकर अधिकारी पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वे घायल हो गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 09 Sept 2021 2:47:20

दिल्ली : ड्राईवर को टैक्सी धीरे चलाने के लिए बोलना पुलिस अधिकारी को पड़ा भारी, कैब चालक ने कर दिया चाकू से हमला

दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां ड्राईवर को टैक्सी धीरे चलाने के लिए बोलना दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारी को भारी पड़ गया। कैब चालक ने नाराज होकर अधिकारी पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वे घायल हो गए। उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया हैं जहां उनका इलाज चल रहा हैं। हौजखास पुलिस ने कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कैब में चाकू लेकर चलता था। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी का कहना था कि एक बार उसका सवारी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह कैब में धारदार चाकू रखने लगा था।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जितेंद्र राणा परिवार के साथ मालवीय नगर में रहते हैं। उन्होंने राजौरी गार्डन से मंगलवार को कैब ली थी। वह कैब चालक राजकुमार शर्मा के साथ आगे और परिवार के सदस्य पीछे बैठे थे। चालक कैब को बहुत तेज चला रहा था। इस पर जितेंद्र राणा ने कैब धीमे चलाने के लिए कहा तो चालक भड़क गया और बदतमीजी करने लगा।

आरोपी कैब चालक ने हौजखास मेट्रो स्टेशन के पास जितेंद्र राणा और उनके परिवार को नीचे उतार दिया। अधिकारी ने विरोध किया तो आरोपी ने कैब से चाकू निकालकर उन पर पांच-छह वार कर दिए। जितेंद्र को चाकू जांघ और दाहिने हाथ के ऊपर लगा है। लोगों ने कैब चालक राजकुमार शर्मा को मौके पर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना, IT इंजीनियर ने फांसी लगाई, पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान

बंगाल चुनाव 2026: BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी सूची, मैनागुड़ी सीट पर बदलाव

गिरते रुपये को बचाने का समय, SBI ने RBI को सुझाए 5 अहम कदम

'धुरंधर 2' : 13वें दिन पहुंची 900 करोड़ के करीब, सुबह 11 बजे तक कमाई 3 करोड़

मौत के मुंह से लौटकर आया टूरिस्ट, बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद परिवार में जन्मा बेटा, मां ने कहा- मेरा राजा लौट आया, परिजन मान रहे चमत्कार

7 साल बाद संजू सैमसन का फीका आगाज, CSK के लिए डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला

रुपये की गिरावट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का तंज, कहा- ‘रुपया और बीजेपी की छवि में मुकाबला...’

दिल्ली कैपिटल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स: IPL 2026 में होगी जोरदार टक्कर, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल

दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के रेस्टोरेंट्स हुए बंद, LPG की कमी बनी बड़ी चुनौती

राजस्थान रॉयल्स का धमाका—12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को करारी शिकस्त

‘सीजन की शुरुआत में गलतियां होना बुरा नहीं है’, हार के बाद CSK कप्तान का चौंकाने वाला बयान

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान—15 गेंदों में फिफ्टी ठोककर सुरेश रैना, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन का रिकॉर्ड किया ध्वस्त