न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: फुलेरा दोज का अबूझ सावा, परिणय सूत्र में बंधेंगे 1500 से अधिक जोड़े

फुलेरा दोज के अबूझ मुहूर्त पर आज शहर में शादियों की धूम मची हुई है। शहर की सड़कों पर बैंड-बाजा और बारात नजर आए। शहर में 1500 से अधिक शादियां हो रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 1:24:26

जयपुर: फुलेरा दोज का अबूझ सावा, परिणय सूत्र में बंधेंगे 1500 से अधिक जोड़े

जयपुर। फुलेरा दोज के अबूझ मुहूर्त पर आज शहर में शादियों की धूम मची हुई है। शहर की सड़कों पर बैंड-बाजा और बारात नजर आए। शहर में 1500 से अधिक शादियां हो रही है। अबूझ सावा होने से एकल विवाह के अलावा विभिन्न समाजों के सामूहिक विवाह सम्मेलन भी हो रहे हैं। आज सर्दी के सीजन का आखिरी सबसे बड़ा सावा हैं। 6 मार्च से होलाष्टक लग जाएंगे और इसके बाद 14 मार्च से मीन मलमास लगने से अब एक महीने बाद यानी अप्रेल से ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे।

स्वयं सिद्ध मुहूर्त का बडा सावा होने के कारण राजधानी के सभी मैरिज गार्डन, सामुदायिक केन्द्र पहले से ही बुक हो चुके हैं। ऑल वेडिंग इंडस्ट्रीज फेडरेशन के महामंत्री भवानी शंकर माली ने बताया जयपुर जिले में आज 3 हजार से अधिक शादियां हो रही है। लगभग सभी विवाह स्थल बुक होने के साथ बड़ी संख्या में रिसोर्ट, होटल आदि भी बुक हैं। जबकि बैंड बाजा, घोड़ी, लवाजमा एक माह पहले ही बुक हो चुके हैं। इससे करीब 300 करोड़ रुपए का कारोबार होने का अनुमान है।

सामूहिक विवाह: परिणय सूत्र में बंधे 150 से अधिक जोड़े

शहर में आज फूलेरादोज के मौके पर एकल विवाह के साथ आज सामूहिक विवाह के आयोजन भी हो रहे है। आज शहर में कई समाजों के सामूहिक विवाह हो रहे हैं।

—श्रीकृष्ण यादव (अहीर) समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन रामसिंहपुरा सांगानेर एसडीएम कोर्ट के पास स्थल पर आयोजित हो रहा है। आयोजित समिति के ओमप्रकाश चित्तौस्या ने बताया कि 65 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

—सामूहिक विवाह आयोजन समिति गुर्जर समाज की ओर से दशहरा मैदान आदर्श नगर में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें 20 जोड़ों का विवाह हुआ। अध्यक्ष गोविंद पोसवाल ने बताया कि नव जोड़ों को गृहस्थ जीवन बसाने के लिए सोने रखड़ी, चांदी की पायल, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, डबल बेड सहित कई घरेलू सामान दिए गए।

—दाधीच परिषद संस्थान का पंचम सामूहिक विवाह सम्मेलन मान बाग मैरिज गार्डन, 200 फुट बाईपास, निवारू रोड पर हो रहा है। परिषद अध्यक्ष रामेश्वर दाधीच ने बताया कि मुख्य अतिथि वीके दाधीच होंगे।

—श्री सैन जन विकास सेवा समिति के तत्वावधान में चतुर्थ सैन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन कालवाड रोड गोविंदपुरा पर आयोजित किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी