न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एक दिन तू फ्रिज में मिलेगी…’ दोस्तों के मजाक के बीच छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप

मुंबई के एंटॉप हिल में 24 वर्षीय MDS छात्रा स्तुती सोनवणे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कमरे से मिले 6 पन्नों के सुसाइड नोट में बॉयफ्रेंड मोहम्मद फौझील पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार व दोस्तों से पूछताछ जारी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 10 Mar 2026 6:27:36

‘एक दिन तू फ्रिज में मिलेगी…’ दोस्तों के मजाक के बीच छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एंटॉप हिल इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय एक छात्रा ने कथित तौर पर अपने प्रेम संबंधों में चल रहे तनाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवती की पहचान स्तुती सोनवणे के रूप में हुई है, जो डेंटल की पढ़ाई कर रही थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती के कमरे से एक लंबा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्तुती नवी मुंबई के एक डेंटल कॉलेज में MDS की पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि उसने अपने घर में दुपट्टे की मदद से फांसी लगाकर जान दे दी।

घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को छह पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में छात्रा ने अपने निजी जीवन से जुड़ी कई बातें लिखी हैं और अपने बॉयफ्रेंड मोहम्मद फौझील पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस इस नोट को जांच का अहम हिस्सा मानकर इसकी पड़ताल कर रही है।

सुसाइड नोट में चर्चित हत्याकांड का भी जिक्र

एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन ने फिलहाल इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट में युवती ने आरोप लगाया है कि उसका बॉयफ्रेंड उस पर अक्सर गलत आरोप लगाता था और उसके चरित्र को लेकर शक करता था।

बताया जा रहा है कि नोट में उसने अप्रत्यक्ष रूप से चर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड का भी उल्लेख किया है। इससे यह संकेत मिलता है कि वह अपने रिश्ते को लेकर मानसिक दबाव और भय महसूस कर रही थी।

रिश्ते में बढ़ते झगड़े से थी परेशान

सुसाइड नोट में छात्रा ने यह भी लिखा है कि उसके कुछ दोस्त मजाक में उससे कहा करते थे, “एक दिन तू हमें फ्रिज में मिलेगी।” यह टिप्पणी कथित तौर पर उसके रिश्ते की बिगड़ती स्थिति और डर के माहौल की ओर इशारा करती है।

नोट के अनुसार शुरुआत में दोनों के बीच सब कुछ सामान्य था और उनका रिश्ता अच्छा चल रहा था। लेकिन समय के साथ विवाद बढ़ने लगे और दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी।

पुलिस कर रही मामले की गहन जांच

जानकारी के अनुसार स्तुती अपने माता-पिता और बहन के साथ एंटॉप हिल इलाके में रहती थी। घटना वाले दिन जब वह सुबह करीब 11 बजे तक अपने कमरे से बाहर नहीं आई, तो घरवालों को चिंता हुई।

परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में देखा तो वह फंदे से लटकी हुई मिली। इसके बाद तुरंत उसे मुंबई के सायन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल एंटॉप हिल पुलिस सुसाइड नोट और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस मृतका के परिवार और उसके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत